Move to Jagran APP

महिला मजदूर से दुष्‍कर्म का आरोपित ठेकेदार गिरफ्तार, अब पुलिस को उसके साथी की है तलाश

महिला मजदूर से दुष्‍कर्म का आरोपित ठेकेदार चार माह से फरार था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। अब ठेकेदार के साथी की पुलिस तलाश कर रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। महिला द्वारा आत्‍मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 01:03 PM (IST)
महिला मजदूर से दुष्‍कर्म का आरोपित ठेकेदार गिरफ्तार, अब पुलिस को उसके साथी की है तलाश
महिला से दुष्‍कर्म आरोपित पुलिस की पकड़ में आ गया है। उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। महिला मजदूर से दुष्कर्म का आरोपित ठेकेदार गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है। आरापित ठेकेदार भूपेंद्र पांडेय प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू मार्ग का रहने वाला है। वहीं अभी तक ठेकेदार के साथी का नाम पता पुलिस को मालूम नहीं था। अब ठेेकेदार की गिरफ्तारी के बाद अब उसके आरोपित साथी का नाम भी सामने आ गया है। उसकी तलाश में सिविल लाइंस, जार्जटाउन समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर दारागंज धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं और जल्द ही सफलता मिलेगी।

loksabha election banner

काम दिलाने के बहाने महिला को ले आए थे आरोपित

बहरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मजदूरी करती है। इसी वर्ष 15 जून को ठेकेदार भूपेंद्र पांडेय उसके घर कार लेकर पहुंचा। भूपेंद्र के साथ उसका साथी भी था। महिला को भूपेंद्र काम दिलाने के बहाने कार में बैठाकर ले आया। कीडगंज स्थित परेड मैदान में भूपेंद्र और उसके साथी ने तमंचे के जोर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पीडि़ता ने दारागंज थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो सक्रिय हुई पुलिस

आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पीडि़ता दारागंज थाने समेत अधिकारियों के कार्यालय का लगातार चक्कर काट रही थी। उससे यही कहा जा रहा था कि आरोपितों की तलाश की जा रही है लेकिन हो कुछ नहीं रहा था। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने कुछ दिन पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस अधिकारियों ने पीडि़ता को आश्वासन दिया था कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए दारागंज पुलिस को अधिकारियों ने सख्‍त निर्देश दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.