CAA Protest : मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा-लोगों को उकसाया जा रहा है, बहकावे में न आएं Prayagraj News
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने में कांग्रेस और सपा की बड़ी भूमिका है। इसका जवाब जनता देगी। माहौल बिगाडऩे वाले चिह्नित हैं उन पर कार्रवाई होगी।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को उकसाया जा रहा है। राजनैतिक पार्टियां विशेष तौर पर विपक्ष कांग्रेस, सपा के लोगों का इसमें बड़ी भूमिका है, जिसका जनता जवाब देगी। दुर्भाग्य है कि विपक्ष राजनीति का स्तर गिरा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हरा पाए तो सांप्रदायिकता की आड़ में विरोध करने के नाम पर जो माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है।
बोले, नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जाने और समझें फिर आगे कदम उठाएं
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश, निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने लोगों से आह्वïान किया कि किसी के बहकावे में न आएं, नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जाने और समझें फिर आगे कदम उठाएं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। प्रदेश में अमन-चैन कायम हो रहा है।
माहौल बिगाडऩे वाले तीन हजार चिह्नित, होगी कड़ी कार्रवाई
कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश का माहौल बिगाडऩे वाले तीन हजार से ज्यादा लोग चिह्नित किए गए हैैं। ऐसे लोगों की बाकायदा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी राष्ट्रीय क्षति का नुकसान हुआ है, इन्हीं से वसूल भी की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सरकार माहौल बिगाडऩे वालों पर सख्ती करेगी।