प्रभारी मंत्री ने वर्चुअल रैली की तैयारियों की समीक्षा की Prayagraj News
रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शाम 5 से 6 बजे तक संबोधित करेगें। इसमें लाखों लोगों को जोडऩे के लिए जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
प्रयागराज,जेएनएन। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा यमुनापार के कार्यकर्ताओं की वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया। इस दौरान काशी क्षेत्र की 24 जून को होने वाली वचु्र्र्रअल रैली की तैयारियों की भी उन्होंने समीक्षा की।
केंद्रीय मंत्री करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित
रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शाम 5 से 6 बजे तक संबोधित करेगें। इसमें लाखों लोगों को जोडऩे के लिए जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में समाज और प्रवासी कामगारों की सेवा के साथ संगठन के निर्देश पर अपने परिवार के चिंता किए बिना काम करते रहे। विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर संगठन और समाज के लिए अदभुत काम किया है।
परिवार संपर्क अभियान को 20 जून तक बढ़ाया गया
क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन करते हुए विषयों को रखा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा कर आगे की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बताया कि परिवार संपर्क अभियान को बढ़ाकर 20 जून तक कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने की। सासंद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, विधायक बारा डॉ. अजय कुमार, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक मेजा नीलम करवरिया ने भी संबोधित किया।
सांसद ने शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी ने भारत-चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहाकि झगड़े की शुरुआत चीन की तरफ से तब हुई जब बातचीत के बाद उसे पीछे हटाया जा रहा था। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश की एक एक इंच जमीन के लिए विरोधी देशों से लड़ेंगे और मुंह तोड़ जवाब देंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जयसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, संत प्रसाद पांडेय, मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, मनु कक्कड़ भी मौजूद रहे।