भाजपा का सदस्यता अभियान आज से शुरू होगा, सौंपी गई जिम्मेदारी Prayagraj News
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और सिद्धार्थनाथ सिंह आज शाम को भापा का सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। टोल फ्री नंबर 89808 08080 पर कॉल करके सदस्य बन सकेंगे।
प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारियों की हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने पदाधिकारियों को व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। वहीं आज से सदस्यता अभियान शुरू होगा।
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
पार्टी महानगर की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर संपन्न होने वाली मंडल सह बैठकों का दौर संपन्न हुआ। शुक्रवार को पृथ्वी गार्डन में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। महानगर सदस्यता अभियान प्रमुख कमलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में सदस्यता अभियान का प्रारंभ करेंगे। इसके बाद पूरे भारतवर्ष में टोल फ्री नंबर 89808 08080 पर अपने मोबाइल से ही कोई भी व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। अभियान के दौरान सभी वर्गों को पार्टी से जोडऩे पर जोर होगा।
आज शाम सदस्यता अभियान मंत्रियों की उपस्थिति में शुरू होगा
मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि छह जुलाई की शाम पांच बजे पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस में प्रयागराज भाजपा महानगर द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्य अभियान का शुभारंभ होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल व डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सभी विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में निर्मला पासवान, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।