राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बलुआ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान Prayagraj News
यमुना के बलुआ घाट पर राज्य महिला आयोग की सदस्यों के साथ ही गंगा विचार मंच के लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगाें से नदियों को स्वच्छ बनाने की अपील की।
प्रयागराज, जेएनएन। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने रविवार को बलुआ घाट के यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके साथ गंगा विचार मंच के पदाधिकारी भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर घाट पर सफाई की। साथ ही सभी से यमुना नदी में माला-फूल, भगवान के चित्र, मूर्तियां, पालीथीन को प्रवाहित न करने को प्रेरित किया।
नदियों को स्वच्छ रखने की अपील
देवोत्थान एकादशी के बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा के पूर्व तटों को स्वच्छ रखने के लिए गंगा विचार मंच के पदाधिकारियों ने अनामिका चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया। अनामिका ने स्नान कर रही महिलाओं से नदियों को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूक किया। में पुराने माला-फूल, पालीथिन आदि डालने के लिए जागरूक किया।
तीर्थयात्रियों, दुकानदारों को कपड़े का थैला साथ रखने की अपील की
वहीं पालीथिन मुक्त अभियान के तहत जोन-दो तथा जोन-चार के जोनल अधिकारी रामकुमार गुप्ता व संजय ममगाई एवं उनकी टीम ने यमुना तट को पालीथिन मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं। इस के लिए तीर्थयात्रियों, दुकानदारों को कपड़े का थैला साथ में लेकर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ तट के निवासियों, साधु- संतों के साथ आम जन- मानस का भी कर्तव्य है कि गंगा-यमुना को निर्मल व स्वछ रखने, पालीथीन मुक्त भारत के लिए अभियान में शामिल होना चाहिए।
इन्हाेंने अभियान में साथ दिया
अभियान में प्रमुख आरएसएस के चौधरी, नेहा केशरी, विजय केशरी,पूर्व पार्षद सतीश केसरवानी, नीलम शुक्ला,गार्गी शुक्ला, मृणाली मिश्रा,मंदाकिनी मिश्रा,रूशाली मिश्रा, कैप्टन सुनील निषाद,जितेंद्र शुक्ला,अमन कुमार,सोमनाथ मिश्रा,दादा,राकेश मिश्रा,शरद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव,अन्नू निषाद,सोनू अरोड़ा,सुधीर मणि त्रिपाठी, चंदन निषाद, सुशील निषाद आदि के साथ नगर निगम के सुपरवाइजर, वार्ड-१७ के इंसपेक्टर बाबू लाल त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।