विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतापगढ़ की मीनाक्षी व फरहीम को स्टेट आइसीटी अवार्ड के लिए चुना गया

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2020 07:30 PM (IST)

जनपद स्तर से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आइसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं के बारे में बताया गया।

प्रतापगढ़ की मीनाक्षी व फरहीम को स्टेट आइसीटी अवार्ड के लिए चुना गया
प्रतापगढ़ की मीनाक्षी व फरहीम को स्टेट आइसीटी अवार्ड के लिए चुना गया

प्रयागराज, जेएनएन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें पडोसी जनपद प्रतापगढ़ के दो शिक्षकों का चयन स्टेट आइसीटी (इन्फार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नालाजी )अवार्ड के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय आइसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) आधारित कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन 23, 24, 25, 26 व 27 जून को कोविड-19 के कारण शारीरिक दूरी का ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मोड में गूगल मीट एप के माध्यम से कराया गया था।

कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने व नवीन तकनीकी वि‍धाओं के बारे में बताया गया

इसमें जनपद स्तर से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आइसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा शिक्षकों द्वारा किए गए प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

ई सर्टिफिकेट के माध्यम से शिक्षकों को किया गया सम्मानित

इसमें जनपद प्रतापगढ़ के मानधाता विकास खंड के मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के शिक्षक मोहम्मद फरहीम, तथा मॉडल प्राइमरी स्कूल शंकर दयाल रोड नगर क्षेत्र की शिक्षिका मीनाक्षी पांडेय का चयन किया गया। इन शिक्षकों को ई सर्टिफिकेट के माध्यम से सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक विजय किरण आनंद ने पत्र के जरिए दी।

51 जिलों के दो-दो शिक्षकों का किया गया चयन

इसमें 51 जिलों के दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर जनपद का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शिक्षकों को बधाई दी है।