Move to Jagran APP

मुंबई में डकैती का जौनपुर निवासी मास्टर माइंड गिरफ्तार, होटल मैनेजर संग हुई थी वारदात Prayagraj News

जौनपुर के आरोपित को एसटीएफ ने दबोच लिया। वह मुंबई में होटल मैनेजर से हुई लूट में शामिल था। एसटीएफ ने उसे प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्‍टैंड से पकड़ा गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:10 PM (IST)
मुंबई में डकैती का जौनपुर निवासी मास्टर माइंड गिरफ्तार, होटल मैनेजर संग हुई थी वारदात Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मुंबई स्थित होटल प्रीतम ग्लोबल के मैनेजर पंगमायूंग वुंगचान रायखान के साथ हुई डकैती की वारदात में वांछित मास्टर माइंड विनोद पटेल उर्फ शेरू गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसे सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास से धर दबोचा। वह जौनपुर जिले के मडिय़ाहू थाना क्षेत्र स्थित चितवार गांव निवासी है। एक और आरोपित जौनपुर का ही पवन पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश हो रही है।

loksabha election banner

ड्यूटी करने के बाद घर जा रहे थे होटल मैनेजर

रायखान, मणिपुर के उकरुल तालुका निवासी हैैं। वह मुंबई में होटल मैनेजर हैं। 16 सितंबर 2019 को रात्रि शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद घर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने घोड़बंदर रोड पर चाकू से हमला कर पैसा, मोबाइल समेत दूसरा सामान लूट लिया था। कासार वड़वली थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना की जानकारी होने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई के लिए पीएमओ को पत्र लिखा। फिर पीएमओ से महाराष्ट्र सरकार के साथ पत्राचार किया गया।

हाई प्रोफाइल मामले में मुंबई पुलिस ने संदीप दुबे को दबोचा

हाई प्रोफाइल मामले में मुंबई पुलिस ने मडिय़ाहू जौनपुर के संदीप दुबे को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अन्य आरोपितों के बारे में बताया तो मुंबई पुलिस ने एसटीएफ से मदद मांगी। एसटीएफ के एडिशनल एसपी नीरज पांडेय के निर्देशन में सीओ नवेंदु कुमार, इंस्पेक्टर केसी राय व अतुल सिंह की टीम बनाई गई। शनिवार को जब विनोद बस पकड़कर कहीं भागने की फिराक में था, तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में ऑटो रिक्शा चालक है विनोद

एडिशनल एसपी के मुताबिक विनोद मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाता था। इसी दौरान उसकी पहचान ऑटो रिक्शा चालक पवन, संदीप, विनोद गुप्ता व गणेश अशोक अहिरे से हुई। सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अब तक तीन आरोपित पकड़े जा चुके हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.