विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Magh Mela 2021: मुख्य स्नान पर्वों पर रोडवेज संचालित करेगा 2800 बसें Prayagraj News

By Rajneesh MishraEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2020 04:21 PM (IST)

Magh Mela 2021प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि अबकी माघ मेले में रोडवेज की ओर से ...और पढ़ें

माघ मेले में मुख्‍य स्‍नान पर्व पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 2800 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा
माघ मेले में मुख्‍य स्‍नान पर्व पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 2800 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन निगम के चीफ जनरल मैनेजर पीआर बेलवारियार ने गुरुवार को मेला तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय रोडवेज अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक में बेलवारियार ने कहा कि दस जनवरी से पहले माघ मेला की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं जिसमें अस्थायी बस अड्डों के निर्माण के साथ यात्रियों से जुड़े अन्य कार्य हैं। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि अबकी माघ मेले में रोडवेज की ओर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 2800 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा जो मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी आदि पर्वों पर चलाई जाएंगी।

झूंसी और नैनी क्षेत्र में बनाए जा रहे अस्थायी बस अड्डे

रोडवेज की ओर से झूंसी क्षेत्र और नैनी में लेप्रोसी मिशन के पास अस्थायी बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है, जहां से माघ मेले के दौरान 2800 अतिरिक्त बसों को संचालित किया जाएगा। इसके अलावा इन बसों का संचालन सिविल लाइंस स्थित स्थायी बस अड्डे से भी होगा।

अस्थायी बस अड्डों से चलेंगी विभिन्न क्षेत्रों की बसें

माघ मेला के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली रोडवेज की बसें भिन्न बस अड्डों से संचालित होंगी। गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर जाने वाली बसें झूंसी के अस्थायी बस अड्डे से चलेंगी जबकि नैनी के लेप्रोसी मिशन के समीप बनाए जा रहे अस्थायी बस अड्डे से बांदा,चित्रकूट, रीवा आदि को जाने वाली बसें चलेंगी वहीं सिविल लाइंस बस अड्डे से लखनऊ, कानपुर क्षेत्र को जाने वाली बसों का संचालन किया जाएगा।

दस जनवरी तक मेले की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

गुरुवार को प्रयागराज आए परिवहन निगम के चीफ जनरल मैनेजर पीआर बेलवारियार और जनरल मैनेजर राजीव चौहान ने माघ मेले की तैयारियां दस जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में फैजाबाद, कानपुर, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, गोरखपुर, लखनऊ आदि के क्षेत्रीय प्रबंधकों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बात कर संबंधित दिशा निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।