विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Live UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड को लेकर बड़ा Update, कल दोपहर 1.30 बजे आएगा 10वीं-12वीं के नतीजे

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Mon, 24 Apr 2023 05:33 PM (GMT+05:30)

Live UP Board 10 and 12th Result 2023 Latest News कल (मंगलवार) दोपहर 1.30 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से ...और पढ़ें

Live UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड को लेकर बड़ा Update
Live UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड को लेकर बड़ा Update

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: UP Board 10 and 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया था। बोर्ड के अनुसार नतीजों का ऐलान कल (मंगलवार) दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। 10 वर्ष के बोर्ड के इतिहास में पहली बार सबसे पहले रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इसके पहले 2019 में सबसे पहले 27 अप्रैल को नतीजों को घोषित किया गया था।

परिणाम घोषित करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मिल गई है। बोर्ड परीक्षा में कुल 5885745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बताते चलें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। हाई स्कूल की परीक्षाएं तीन मार्च जबकि इंटर की चार मार्च को संपन्न हुई थी।