विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

President Ram Nath Kovind के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिशप जानसन स्कूल में किया गया

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 11 Sep 2021 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 03:33 PM (IST)

राष्‍ट्र‍पति राम नाथ कोविन्‍द का प्रयागराज आगमन हुआ। हाई कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी व्‍यवस्‍था की ...और पढ़ें

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिशप जानसन स्‍कूल में किया गया।
राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बिशप जानसन स्‍कूल में किया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द के प्रयागराज आगमन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एक स्‍थान पर भी लोग देख सके। सिविल लाइंस स्थित बिशप जानसन स्कूल के परिसर में यह व्‍यवस्‍था की गई थी। यहां शुक्रवार की देर रात टेंट और स्क्रीन लगाई गई थी। हाई कोर्ट में आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण यहां बैठकर उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्‍ताओं ने भी देखा। राष्‍ट्रपति के साथ राज्‍यपाल, सीजेआइ, मुख्‍यमुत्री का भी संबोधन सुना गया।

बिशप जानसन स्कूल परिसर में राष्‍ट्रपति के सजीव प्रसारण को देखने और भाषण सुनने के लिए अधिवक्‍ता पहुंचे थे। हालांकि कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर पहले यहां लगे स्‍क्रीन में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। कुछ अधिवक्ता इसका विरोध जताने पहुंचे। तकनीकी टीम ने इसे कुछ ही देर में ठीक कर दिया। इसके बाद यहां दोपहर 12:30 बजे से राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

राष्‍ट्रपति के स्‍वागत में प्रयागराज

देश के प्रथम नागरिक राम नाथ कोविन्द का गर्मजोशी से इस्तकबाल करने के लिए लगभग पूरा शहर तैयार रहा। उनके स्वागत से लेकर सुरक्षा तक की तैयारी में पुलिस अधिकारी डटे हैं। राष्ट्रपति बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से सेना के पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर इसी कार से वह हाई कोर्ट और सर्किट हाउस तक जाएंगे। कार के आगे-पीछे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और साथ में अंगरक्षक चलेंगे। राष्ट्रपति के प्रोटोकाल का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

मर्सिडीज बेंज एस क्‍लास कार की खासियत

अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति मर्सिडीज बेंज एस क्लास कार से चलते हैं। वह पुलमैन गार्ड कार होती है। इस पर नंबर प्लेट नहीं होती है, बल्कि उसकी जगह अशोक स्तंभ का लगा होता है। कार पूरी तरह से बैलिस्टिक प्रोटेक्शन फीचर से लैस होती है। यानी बुलेट प्रूफ होती है। इस कार में इमरजेंसी फ्रेश एयर सिस्टम भी लगा होता है, जो आपात स्थिति में आक्सीजन की सप्लाई करता है। अत्याधुनिक और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास इस कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। विशेष कार के साथ जैमर वाली सफारी कार भी चलती है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। फिलहाल दिल्ली से आई स्पेशल टीम के कुछ जवानों को इसकी सुरक्षा में लगाया गया है।

राष्ट्रपति के काफिले में रहेंगी 150 गाडिय़ां

राष्ट्रपति के काफिले के लिए कुल 150 गाडिय़ां लगाई गई हैं। राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के काफिले में सबसे ज्यादा 30-30 गाडिय़ां रहेंगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में 20-20 गाडिय़ां रहेंगी। सात यूनिट में कुल 150 गाडिय़ां रहेंगी।

आज दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा हाईकोर्ट फ्लाईओवर

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से हाईकोर्ट फ्लाईओवर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस दौरान चौफटका की तरफ आने वाले वाहनों को सेना के सप्लाई डिपो से न्यू कैंट की ओर से मोड़ दिया जाएगा। वहां से होते हुए वाहन बाबा चौराहा और राजापुर की तरफ निकलेंगे। वहीं सिविल लाइंस से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को एकलव्य चौराहे से प्रधान डाकघर, गिरजाघर होते हुए नवाब युसुफ रोड से होते हुए पानी टंकी ओर भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।