ननिहाल जा रहा युवक अगवा, कानपुर के पास मिला
उसके जेब में मिली कागजात से लोगों ने मोबाइल से संपर्क किया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिवार के लोग बताए गए स्थान पर पहुंचे और युवक को अपने साथ लेकर आए।
By Edited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:14 AM (IST)
प्रयागराज : ननिहाल जा रहे प्रतापगढ़ के युवक को चार पहिया वाहन सवार लोगों ने अगवा कर लिया। रात में खाना खाने के लिए कानपुर के आगे अपहर्ता रुके तो वह गाड़ी से कूद गया। बेहोशी की हालत में सुबह आस-पास के लोगों को मिला। सूचना मिलने पर परिजन कानपुर जाकर उसे ले आए।
ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गांव गौहानी गांव निवासी सोनू उर्फ सूरज गुप्ता (20) पुत्र रामप्यारे गुप्ता घर से ननिहाल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला रामपुर गांव जा रहा था। नारंगपुर बाजार के पास चार पहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उसकी आंख पर काली पट्टी बांध दिया। बेहोशी की हालत में रहे सूरज को रात में होश आया तो देखा कि अपहर्ता कानपुर के आगे आगरा हाईवे पर खाना खाने के लिए रुके हैं।
गाड़ी से कूदकर बचाई जान
छिपकर वह गाड़ी से कूद गया और बेहोशी की हालत में खड्ड में पड़ा रहा। जानकारी होने पर सुबह परिजन कानपुर पहुंचे और उसे घर ले आए। फिर उसने अपहरण की कहानी बताई। उसने बताया कि वह गुरुवार को सुबह अपने घर से ननिहाल जाने के लिए निकला था। नारंगपुर बाजार के निकट चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग आए और उसे अगवा कर ले गए। सूरज के ननिहाल न पहुंचने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह परेशान हो गए। फिर सूरज की तलाश में लग गए। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
सहमा है युवक
शुक्रवार को सुबह कानपुर के आगे आगरा हाईवे पर वह बेहोशी की हालत में लोगों को मिला। उसके जेब में मिली कागजात से लोगों ने मोबाइल से संपर्क किया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिवार के लोग बताए गए स्थान पर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर आए। घटना से वह काफी डरा और सहमा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें