Regional School Athletics : प्रयागराज के करन और नदीम ने बनाया रिकार्ड Prayagraj News
प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज के दो खिलाडि़यों ने पुराना रिकार्ड तोड़ा है। यह खिलाड़ी करन और नदीम हैं। प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन होगा।
प्रयागराज, जेएनएन। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही 65वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज के करन कुमार सरोज ने सीनियर बालक वर्ग के पोलवाल्ट स्पर्धा में 4.41 मीटर उछाल मारकर अपना ही 4.40 मीटर का रिकार्ड तोड़ा। वहीं जूनियर बालक वर्ग में प्रयागराज के मोहम्मद नदीम ने 70.45 मीटर हैमर फेंककर मेरठ के सचिन के सन 2012 के 67.78 मीटर का रिकार्ड पीछे छोड़ा। प्रतियोगिता का समापन आज यानी मंगलवार को होगा।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी (प्रथम, द्वितीय और तृतीय)
सीनियर बालक वर्ग
- 200 मीटर दौड़ में सागर नायक सहारनपुर, लोकेश सिंह अलीगढ़, राजू सरोज वाराणसी।
- 400 मीटर दौड़ में नितिन कुमार मेरठ, निकुंज शर्मा मेरठ, सोविन्द्र मुरादाबाद।
- क्रास कंट्री में संजय कुमार अयोध्या, माताचरण बिंद विंध्याचल, धर्मेंद्र बरेली।
- पोलवाल्ट में करन कुमार सरोज प्रयागराज, अवनीश कुमार प्रयागराज, देवाशीष वाराणसी।
जूनियर बालक वर्ग
- 200 मीटर दौड़ में विजय कश्यप सहारनपुर, रवि राय गोरखपुर, कुलदीप कुमार स्पोट्र्स कालेज सैफई
- हैमर थ्रो में मोहम्मद नदीम प्रयागराज, विराट सिंह आजमगढ़, जतिन चौधरी मुरादाबाद।
- पोलवाल्ट में शाश्वत सिंह गोरखपुर, अर्पण यादव वाराणसी, अमन कुमार यादव प्रयागराज।
- 4 गुणे 100 मीटर रिले रेस में स्पोट्र्स कालेज सैफई, गोरखपुर, मेरठ
- 400 मीटर हार्डिल में शत्रुघ्न कानपुर, विनय पाल स्पोट्र्स कालेज लखनऊ, सौरभ सिंह स्पोट्र्स कालेज लखनऊ।
सब जूनियर बालक वर्ग
- 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार चौहान लखनऊ, अभिषेक कुमार सिंह आजमगढ़, अभिषेक यादव झांसी।
- 4 गुणे 100 मीटर रिले में वाराणसी, अलीगढ़, मुरादाबाद।
सीनियर बालिका वर्ग
- 200 मीटर दौड़ में निधि आगरा, सोनिया मुरादाबाद, नेहा अलीगढ़।
- 400 मीटर दौड़ में नेहा चौधरी अलीगढ़, शिवा शर्मा मेरठ, सपना कानपुर।
- क्रास कंट्री में पूनम निषाद गोरखपुर, जीतू सरोज वाराणसी, गंगा मुरादाबाद।
जूनियर बालिका वर्ग
- 200 मीटर दौड़ में डाली सोनकर लखनऊ, श्रेया राज अयोध्या, ममता देवी प्रयागराज।
- डिस्कस थ्रो में सीमा आगरा, राजिदा सहारनपुर, साक्षी यादव वाराणसी।
सब जूनियर बालिका वर्ग
- 200 मीटर दौड़ रोशनी यादव वाराणसी, तनु चौधरी मुरादाबाद, रानी यादव आजमगढ़।