Move to Jagran APP

Bikru Case News: इलाहाबाद हाई कोर्ट में बिकरू कांड की खुशी की जमानत अर्जी पर पर सुनवाई टली, अब 30 को सुनवाई

Kanpur Bikaru Case विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत के मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई है। अब खुशी दुबे की याचिका पर 30 जून को सुनवाई होगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:04 PM (IST)
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे

प्रयागराज, जेएनएन। देश में बेहद चर्चित कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत के मामले की सुनवाई सोमवार को टल गई है। अब खुशी दुबे की याचिका पर 30 जून को सुनवाई होगी। खुशी दुबे की तरफ से जमानत के लिए जनवरी में याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर आज होने वाली सुनवाई टल गई।

loksabha election banner

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे को बिकरू कांड के बाद पुलिस ने हमीरपुर में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उस समय खुशी के विवाह को सिर्फ नौ दिन ही हुए थे। बिकरू कांड में खुशी दुबे की गिरफ्तारी की गई। वह फिलहाल बाराबंकी जिला जेल में बंद है। बीते दिनों तबीयत खराब होने के बाद खुशी दुबे को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां से स्वस्थ होने के बाद वह फिर जेल में है।

खुशी दुबे ने कानपुर के बिकरू कांड में खुद को बेगुनाह बताया है। इसी को लेकर उसने जमानत अर्जी दाखिल की है। अब उसकी जमानत अर्जी पर 30 जून को सुनवाई होगी। खुशी दुबे ने खुद के बेगुनाह होने का हवाला देने के साथ ही जेल में तबीयत खराब होने की भी दलील दी है। उसने कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने की अपील की है। बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हाल ही में तबीयत खराब हो गई थी। उसे सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज से खुशी दुबे की तबीयत में ज्यादा सुधार न होता देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में बीते वर्ष दो जुलाई को विकास दुबे को पकडऩे के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला बोल दिया था। इसमें सीओ और दो दारोगा के साथ आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसके बाद पुलिस व एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके कई गुर्गों को मुठभेड़ में एक-एक कर मार गिराया था। इसी क्रम में विकास दुबे के करीबी 23 वर्षीय अमर दुबे को पुलिस ने हमीरपुर में ढेर कर दिया था। विकास दुबे की सरपरस्ती में अमर दुबे की तीन दिन पहले ही खुशी दुबे से शादी हुई थी। इसके बाद खुशी दुबे को विवाह के नौ दिन बाद ही जेल में बंद कर दिया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.