Move to Jagran APP

ठंड में बथुआ की कचौड़ी और साग में जायका संग पौष्टिकता भी भरपूर Prayagraj News

बथुआ खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही यह स्वास्थ्यवर्धक साग है। इसमें तमाम विटामीन पाए जाते हैं। यह कई रोगों के लिए लाभकारी है। सबसे अधिक पेट संबंधी बीमारियों के यहां फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में जहां इसकी मांग काफी बढ़ जाती है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 02:26 PM (IST)
ठंड में बथुआ की कचौड़ी और साग में जायका संग पौष्टिकता भी भरपूर Prayagraj News
बथुआ की सब्‍जी और कचौरी जितनी स्‍वादिष्‍ट होती है उतना ही स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक भी है।

प्रयागराज, [राजेंद्र यादव]। ठंड का मौसम और इसमें अगर बथुआ की कचौड़ी और साग मिल जाए तो अच्छे-अच्छे के मुंह में पानी आ जाए। यह ऐसा साग है जो ठंड के मौसम में हर घर में बनता है। इसमें खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही यह स्वास्थ्यवर्धक साग है। इसमें तमाम विटामीन पाए जाते हैं। यह कई रोगों के लिए लाभकारी है। सबसे अधिक पेट संबंधी बीमारियों के यहां फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में जहां इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। हर सब्जी की दुकान में यह नजर आता है।

loksabha election banner

आलू के खेत के साथ ही होती है बुआई

बथुआ की खेती की जाती है। हालांकि, यह आलू के खेत में भी निकल आते हैं। आलू की खेती करने वाले किसान इसे बाेते नहीं है, लेकिन ऐसा मानना है कि एक साल पुराने बीज जो इन खेतों में पड़े होते हैं, वही स्वत: उग आते हैं।

पांच रुपये में मिलता है एक गट्टी

बथुआ अधिक कीमत में नहीं बिकता है। मात्र पांच रुपये में एक गट्टी बथुआ मिल जाता है। थोड़ा मोलभाव करने पर दस रुपये के तीन और चार गट्टी भी बथुआ मिल जाते हैं। हालांकि, जिस बथुआ में बीज नहीं लगा होता, उसका दाम भी कम नहीं होता है।

क्या-क्या बनाया जा सकता है

बथुआ की कचौड़ी और साग के अलावा और कई चीज बनाई जा सकती है। बथुआ अरहर की दाल में डाल सकते हैं। सब्जी बना सकते हैं। बथुआ की पकौड़ी और पराठा भी बनाकर टमाटर व हरी धनिया की चटनी के साथ खाया जा सकता है।

किन बीमारियाें में है फायदेमंद

-दांत में दर्द हो रहा हो तो बथुआ के बीज का चूर्ण बनाकर दांतों पर रगड़ें।

-मसूड़ों में सूजन आने पर पत्तों को उबालकर पीस लें। सूजन वाली जगह पर लगाने से फायदा होता है।

-सब्जी खाने से खांसी में आराम मिलता है।

-रस पीने से पेट से कीड़े निकल जाते हैं।

- कब्ज की समस्या दूर होती है।

- ल्यूकोरिया में भी लाभ मिलता है।

-जोड़ाें के दर्द में भी बथुआ फायदेमंद होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.