Move to Jagran APP

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीएम सहाय का निधन, अंतिम संस्कार आज होगा प्रयागराज में

इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के तौर पर सहाय काफी लोकप्रिय रहे। उनके पिता स्व. राममनोहर सहाय ने रामायण सीरियल में सीता परित्याग सीन को आस्था से खिलवाड़ करार देकर उसे हटाने का फैसला दिया था। राममनोहर सुप्रीम कोर्ट के भी न्यायमूर्ति बने।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 06:30 AM (IST)
इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीएम सहाय का निधन, अंतिम संस्कार आज होगा प्रयागराज में
किडनी हो गई थी खराब, एम्स में चल रहा था इलाज, विभिन्न संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज, जेएनएन। गुजरात हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश 67 वर्षीय विजय मनोहर सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। किडनी खराब होने के कारण वह कुछ समय से बीमार थे। एम्स नई दिल्ली में इलाज चल रहा था। 15 दिन पहले कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। पूर्व मुख्य न्यायाधीश के परिवार में पत्नी प्रतिभा सहाय अधिवक्ता पुत्र अमित मनोहर सहाय अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता व पुत्री अवंतिका सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आन रिकार्ड हैं।

loksabha election banner

लोकप्रिय रहे हैं न्यायाधीश सहाय

इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के तौर पर सहाय काफी लोकप्रिय रहे। उनके पिता स्व. राममनोहर सहाय ने रामायण सीरियल में सीता परित्याग सीन को आस्था से खिलवाड़ करार देकर उसे हटाने का फैसला दिया था। राममनोहर सुप्रीम कोर्ट के भी न्यायमूर्ति बने। श्वसुर श्रीनाथ सहाय इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे। पार्थिव शरीर एंबुलेंस से प्रयागराज में हाशिमपुर चौराहा स्थित निज निवास पर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार बुधवार को प्रयागराज में होगा। यह जानकारी सहाय के रिश्तेदार निमाई दास अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता ने दी है। न्यायमूर्ति सहाय के निधन पर विभिन्न अधिवक्ता संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.