गंगापार से यमुनापार पहुंचने में अब लगेंगे केवल 15 मिनट
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में 21वें यमुनापार महोत्सव में शामिल हुए। कहा कि प्रयागराज में सड़कों का जाल बिछाकर रिंग रोड बनाया जा रहा है।
By Edited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 04:40 PM (IST)
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रयागराज में सड़कों का जाल बिछाकर रिंग रोड बनाया जा रहा है। इससे गंगापार और यमुनापार की दूरी मात्र 15 मिनट मे तय की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रयाग मे लगने वाले कुंभ को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर विकास कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में 21वें यमुनापार महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे प्रयागराज का नाम विश्व में विख्यात होगा। कहा कि कुंभ मे विश्व के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता जोशी ने कहा कि यमुनापार महोत्सव समाज को जोड़ने और यहां की प्रतिभाओं की महत्ता प्रदान करने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस महोत्सव को और विस्तृत स्वरूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अवसर मिल सके। इस अवसर पर संतों व प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, शोभनारायण द्विवेदी, सुबोध सिंह, ज्ञान सिंह पटेल, डा. व्यंजना पाण्डेय, डा. जीके तिवारी, आशीष मिश्रा, बाबा तिवारी आदि उपस्थित थे। जागृति मिशन के संयोजक डा. भगवत पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें