'यीशु ने दुनिया पर कृपा की..'
अहिसा व प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले मसीही समुदाय के आराध्य प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाने का सिलसिला जारी है। क्रिसमस के ठीक पहले रविवार को चर्चो में विशेष आयोजन हुए। कैरल सिंगिंग बाइबिल का पाठ के जरिए यीशु का संदेश बताया गया। सेंट जोसफ चर्च में रविवार की शाम कैरल सिंगिंग का भव्य आयोजन हुआ। यीशु आए खुशियां लाए.. यीशु ने दुनिया पर कृपा की.. हे यीशु आप सबका कष्ट दूर करो.. जैसे गीत गाए गए।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : अहिसा व प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले मसीही समुदाय के आराध्य प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाने का सिलसिला जारी है। क्रिसमस के ठीक पहले रविवार को चर्चो में विशेष आयोजन हुए। कैरल सिंगिंग, बाइबिल का पाठ के जरिए यीशु का संदेश बताया गया। सेंट जोसफ चर्च में रविवार की शाम कैरल सिंगिंग का भव्य आयोजन हुआ। 'यीशु आए खुशियां लाए.., यीशु ने दुनिया पर कृपा की.., हे यीशु आप सबका कष्ट दूर करो..' जैसे गीत गाए गए।
वहीं, बच्चों ने नाटक के जरिए यीशु के चरनी पर जन्म, मानवता का संदेश देने, उनके सलीब पर चढ़ने व पुन: जीवित होने के दृश्य की जीवंत प्रस्तुति की। पादरी हेरल्डटोरो ने बाइबिल का पाठ किया। बताया प्रभु यीशु ने दुनिया की भलाई के लिए कष्ट सहा था। लेकिन, सच्चाई व अच्छाई के मार्ग से कभी हटे नहीं। कोरोना पीड़ितों के लिए हुई प्रार्थना
म्योराबाद चर्च के पादरी फादर प्रवीण मैसी ने बाइबिल का पाठ करके प्रभु यीशु का गुणगान किया। साथ ही कोरोना पीड़ितों के ठीक होने व उससे दूसरे ग्रसित न हों उसकी प्रार्थना की गई। होली ट्रीनेट्री चर्च के पादरी फादर मनीष गुंजन जैदी ने बाइबिल का पाठ किया। बच्चों ने खेलकूद के साथ क्रिसमस ट्री का आयोजन किया। कटरा चर्च में शाम को कोविड को लेकर विशेष प्रार्थना हुई। कोविड-19 का शिकार होकर असमय जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभु यीशु से इस महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने के लिए लोगों ने प्रार्थना हुई। मास्क लगाकर मिलेगा प्रवेश
क्रिसमस को लेकर चर्चो में तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, मसीही समुदाय के लोग केक का आर्डर अभी से देने लगे हैं। चर्चो में पहले की तरह क्रिसमस पर 24 दिसंबर की मध्यरात्रि व 25 दिसंबर की सुबह प्रार्थना होगी। लेकिन, कोविड-19 के मद्देनजर मसीही समुदाय के लोगों को मास्क लगाकर आने का निर्देश दिया गया है। डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप पीटर बलदेव ने समस्त चर्चो के गेट पर सेनेटाइज करके प्रवेश देने, सबको मास्क लगाकर आने का निर्देश दिया है। चर्च के अंदर श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी मानक का पालन करते हुए बैठाने का नियम बनाने को कहा गया है।