प्रयागराज के संस्कृत विद्यालयों में 52 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार छह से
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि सभी नियुक्तियां अस्थाई प्रकृति की हैं। मानदेय पर शिक्षक नियुक्त होंगे। इनका साक्षात्कार जीआइसी में छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक चलेगा। अभ्यर्थियों को प्रात दस बजे से पहुंच जाना होगा। यह ध्यान रखना होगा कि परिसर में भीड़ न लगने पाए
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 व 2022-23 के लिए पिछले दिनों आवेदन मांगे गए थे। अब उन पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में कर दी जाएगी।
मानदेय पर की जाएगी शिक्षकों की नियुक्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि सभी नियुक्तियां अस्थाई प्रकृति की हैं। मानदेय पर शिक्षक नियुक्त होंगे। इनका साक्षात्कार जीआइसी में छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक चलेगा। अभ्यर्थियों को प्रात: दस बजे से पहुंच जाना होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि परिसर में भीड़ न लगने पाए। कुल 52 पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। छह अक्टूबर को श्री श्याम लाल शुक्ल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अयोध्या कोरांव, श्रीकृष्ण संस्कृत पाठशाला खदरहन का पूरा सिरसा, सुबोधिनी संस्कृत पाठशाला मांडा, श्रीनाथ सांस्कृत पाठशाला सिरसा, लोकमान्य तिलक महारानीदीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय लाक्षागृह हंडिया के लिए साक्षात्कार होगा। सात अक्टूबर को श्रीगंगेश्वर संस्कृत मावि वेद विद्यालय झंसी, राम सुमेर तिवारी संस्कृत मा.वि. नारीबारी, श्रीकृष्ण प्रणामी संस्कृत मा.वि. भइयों मेजा के लिए जब कि आठ अक्टूबर को भागवतदेशिक संस्कृत मा.वि. नृसिंह मंदिर दारागंज, बैकुंठनाथ संस्कृत मा.वि. बैकुंठधाम अलोपीबाग, श्री बज्रांग संस्कृत मा.वि. देवली फूलपर के लिए साक्षात्कार होगा। नौ अक्टूबर को कमलाकर संस्कृत पाठशाला शंकरगढ़, श्रीमहर्षि पाणिनि संस्कृत मा.वि. बड़ोखर कोरांव, श्री शिव संस्कृत मा.वि. सैदाबाद, श्रीतीर्थराज सन्यासी मा.संस्कृत वि. झूंसी, श्री हनुमत संस्कृत उमवि रामबाग के लिए साक्षात्कार होगा।
शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित
प्रयागराज : जीआइसी में शिक्षक अभिभावक संघ की वार्षिक आम सभा में अभिभावकों ने शिक्षकों को पठन पाठन बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। संजीव कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष व शंकरलाल केसरवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में डा. अब्दुल कादिर, बंशराज, मनोज कुमार चौधरी, सुनील कुमार सिंह, गगनू लाल, वेदराज पाल, शहनवाज खान, राजकुमार विश्वकर्मा भी शामिल हैं।