विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कानपुर इंटरसिटी चलेगी चित्रकूट तक

By JagranEdited By:
Published: Mon, 19 Feb 2018 10:53 PM (IST)

-25 फरवरी से इलाहाबाद से चित्रकूट तक जाएगी जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद से चित्रकूटधाम कर्वी

अब कानपुर इंटरसिटी चलेगी चित्रकूट तक
अब कानपुर इंटरसिटी चलेगी चित्रकूट तक

-25 फरवरी से इलाहाबाद से चित्रकूट तक जाएगी

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए दोपहर में कोई गाड़ी चलाने की यात्रियों की मांग रेलवे ने पूरी कर दी है। 25 फरवरी से कानपुर से आने वाली इंटरसिटी चित्रकूटधाम कर्वी तक चलेगी। अभी तक कानुपर से आने वाली इंटरसिटी इलाहाबाद जंक्शन तक आती है।

सुबह 6.30 बजे इंटरसिटी कानुपर सेंट्रल स्टेशन से चलती है। 9.40 बजे इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचती है। अब गाड़ी सुबह 10 बजे इलाहाबाद से चलेगी। 11.35 पर मानिकपुर और 12.10 बजे चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम को चार बजे गाड़ी वहां से चलेगी। मानिकपुर स्टेशन पर शाम 4.30 बजे, इलाहाबाद जंक्शन पर 6.10 बजे और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 9.40 बजे पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि कानपुर से आने वाली इंटरसिटी 25 फरवरी से चित्रकूटधाम कर्वी तक जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर में यह गाड़ी इलाहबाद से चित्रकूट तक चलाई जा रही है।

----