Move to Jagran APP

स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया Prayagraj News

भाजपा के जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों महिला मोर्चा युवा मोर्चा किसान मोर्चा अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों सहित आइटी टीम के लगभग 150 लोगों को मंत्री ने संबोधित किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 12:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 12:01 PM (IST)
स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया Prayagraj News
स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना काल में सभी आत्मनिर्भर भारत की ओर से कदम बढ़ाएं। मंत्री तिवारी ने भाजपा यमुनापार इकाई की वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही ।

loksabha election banner

लोगों को जागरूक

उन्होंने कहा कि अवसर तलाशें और तेजी से आगे बढ़ें। लोगों को जागरूक करें। शिक्षक, अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर, भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों सहित आइटी टीम के लगभग 150 लोगों को मंत्री ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, शोभनारायण द्विवेदी, आकांक्षा सोनकर, हरिदेव धूरिया, दिलीप कुमार चतुर्वेदी शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा महानगर की वर्चुअल मीटिंग में अध्यक्ष माया द्विवेदी, उपाध्यक्ष वर्षा जायसवाल आदि को मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने संबोधित किया।

मजदूरों को सम्मानीय रोजगार संवैधानिक अधिकार

जीबी पंत में छह दिवसीय वेबीनार का समापन अवसर संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष प्रो. राजन हर्षे ने कहा कि महामारी की सूचना अगर चीन समय रहते विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे देता तो इससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि स्लम एरिया में शारीरिक दूरी का पालन चुनौती पूर्ण है। सरकारी प्रयास नाकाफी हैं। सभी मजदूरों को सम्मानीय रोजगार मिले यह उनका संवैधानिक अधिकार है। इससे पूर्व आखिरी व्याख्यान में दिल्ली विश्व विद्यालय की प्रो. सुभद्रा मित्रा ने जेंडर लेंस महिला और पुरुषों के बीच संरचनात्मक सम्बंधों पर बात पर विचार रखे। कहा, लाकडाउन में जिस तबके पर अधिक प्रभाव पड़ा वह महिलाओं का है। हर वर्ग की महिलाओं को भीतर व बाहर की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अंत में संस्थान के निदेशक प्रो. बद्री नारायण त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर संस्थान के फैकल्टी सदस्य और प्रतिभागी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.