Move to Jagran APP

सुरक्षा व सम्मान के लिए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

बेटियों व महिलाओं की आत्मरक्षा उनके सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के क्रियान्वयन के लिये कोतवाली फूलपुर के परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन विकास खंड फूलपुर के बौडई ग्राम सभा की प्रधान सरिता देवी ने फीता काटकर किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:23 PM (IST)
सुरक्षा व सम्मान के लिए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
सुरक्षा व सम्मान के लिए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

फूलपुर: बेटियों व महिलाओं की आत्मरक्षा, उनके सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के क्रियान्वयन के लिये कोतवाली फूलपुर के परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन विकास खंड फूलपुर के बौडई ग्राम सभा की प्रधान सरिता देवी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये महिला हेल्प डेस्क को बनाया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुशवाहा ने महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की शिकायत सुनने के लिए कोतवाली की महिला स्टाफ की नियुक्ति की गई है जो उचित परामर्श के साथ ही समस्या का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि संविधान में ऐसे कई कानून हैं जिनके द्वारा महिला तथा बालिकाएं अपने अधिकार के लिए लड़ सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सरकार द्वार चलाई जा रही सेवाएं 1090, 181, 1098, 102, 112 आदि की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं व बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की इतिहास लिख रही हैं। जागरूकता से ही समाज की सोच बदलेगी। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.