Move to Jagran APP

कवयित्री सरोज पर केंद्रित शहर समता का साहित्यिक विशेषांक का प्रयागराज में लोकार्पण

काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि उमा सहाय व विशिष्ट अतिथि जया मोहन थीं। इसके बाद कवियों ने अपनी सुंदर सुंदर रचनाएं सुनाई। इस अवसर पर महक जौनपुरी अन्नपूर्णा मालवीय कमल नारायण शुक्ल संदीप गुप्ता राज कुमार शर्मा आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:05 AM (IST)
कवयित्री सरोज पर केंद्रित शहर समता का साहित्यिक विशेषांक का प्रयागराज में लोकार्पण
समता का साहित्यिक विशेषांक का प्रयागराज में लोकार्पण किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। शहर समता विचार मंच, प्रयागराज के तत्वावधान में कवयित्री सरोज शर्मा पर केंद्रित 'शहर समता' के साहित्यिक विशेषांक का लोकार्पण किया गया। डा. पूर्णिमा मालवीय की अध्यक्षता में सरस काव्य गोष्ठी मुकुल मतवाला के आवास पर हुई।

loksabha election banner

मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ नीलिमा मिश्रा  ने वाणी वंदना की। काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि उमा सहाय व विशिष्ट अतिथि जया मोहन थीं। इसके बाद कवियों  ने अपनी सुंदर सुंदर रचनाएं सुनाई। इस अवसर पर राम  कैलाश पाल प्रयागी, तलब जौनपुरी, जया मोहन, नीलिमा मिश्रा, रचना सक्सेना,पूर्णिमा मालवीय, उमा सहाय, राजेश सिंह राज, इंदु जौनपुरी, उमेश श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, डा. रवि कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार तिवारी, केपी गिरी, देवी प्रसाद पांडेय, विवेक संत्याशु, रेनू मिश्रा, महक जौनपुरी, अन्नपूर्णा मालवीय, कमल नारायण शुक्ल, संदीप गुप्ता, राज कुमार शर्मा आदि ने भी काव्य पाठ किया।

भाषायी एकता के लिए प्रतिबद्ध है गुफ्तगू

गुफ्तगू के शहनाज फातिमा शगुफ्ता का अंक विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अजय मालवीय ने कहा कि गुफ्तगू भाषायी एकता के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष प्रो. सुरेश चंद्र द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि संजय सक्सेना ने पहल की सराहना की। करेली स्थित अदब घर में हुए कार्यक्रम में मुशायरे का भी आयोजन किया गया। इसमें डॉ. नीलिमा मिश्रा, शैलेंद्र जय, अफसर जमाल, श्रीराम तिवारी, शिवाजी यादव, असद गाजीपुरी, राम कैलाश प्रयागवासी, पूजा कुमारी, प्रभाकर केसरी, राकेश मालवीय, जीशान चमन, प्रकाश सिंह अश्क , सुजाता सिंह, आशीष आदि ने भी काव्य पाठ किया। संचालन फरमूद इलाहाबादी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.