एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित Prayagraj News
हैदराबाद में हुई प्रतियोगिता में शिवानी ने बेस्ट आफ ऑल राउंडर का अवार्ड प्राप्त किया है। शिवानी ने अकेले चार स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रयागराज का नाम रोशन किया।
प्रयागराज,जेएनएन। हैदराबाद में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाडिय़ों ने पदक सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। इन खिलाडिय़ों को मंगलवार को नांदी फाउंडेशन की ओर से हथिगवां में सम्मानित किया गया। हैदराबाद में हुई प्रतियोगिता में शिवानी ने बेस्ट आफ ऑल राउंडर का अवार्ड प्राप्त किया है। शिवानी ने अकेले चार स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रयागराज का नाम रोशन किया। अन्य पदक पाने वालों में करिश्मा, अंजलि, श्यामा कुमारी हथिगहां की, राजरानी, सीता सोनी, संजना मंदर गांव की, दीपाली पीपलगांव की और अंजलि दुखियापुर गांव की है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्या कमल कुमारी, दिनेश तिवारी, शशि चोपड़ा, नन्ही कली की समन्वयक पूर्णिमा सिंह, जूही, सविता, स्नेहा गुप्ता, तमन्ना कुशवाहा, रेनू पाल, पूनम वैश्य, पूनम सिंह आदि थे।
खो-खो के लिए चयनित हुए छह खिलाड़ी
65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता अंडर-14 का आयोजन महाराष्ट्र के सातारा जिले में दो से पांच फरवरी तक होगा। इसमें भाग लेने जा रही प्रदेश की टीम में प्रयागराज से छह खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों में तीन बालक और तीन बालिकाएं हैं। बालिका वर्ग में नीतू यादव, रूबी पटेल और मंजरी श्रीमती जानकी देवी गल्र्स इंटर कॉलेज माधव नगर बिगहिया की हैं। वहीं बालक वर्ग में जितेंद्र पाल, शिवम पटेल और शिवा सिंह केबीएम इंटर कॉलेज कमला नगर के हैं।
चयनित खिलाडियों को दी बधाई
सभी खिलाड़ी 30 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय फैजाबाद में सुबह दस बजे तक पहुंचेंगे। यह जानकारी डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने दी। इन खिलाडिय़ों के चयन पर कृपा राम मिश्रा, राकेश कुमार, आनंद, कुसुम श्रीवास्तव, उषा सिंह, सरदार अजीत सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा, अलीहमद खान, विनोद कुमार पटेल, लालजी धुरिया, महेश कुमार श्रीवास्तव डॉ. आनंद कुमार गुप्ता, आरपी सिंह आदि में बधाई दी है।