Move to Jagran APP

अब भवन स्वामी टैक्स की चोरी नहीं कर सकेंगे, जीआइएस सर्वे खोलेगा राज Prayagraj News

नगर निगम अब जीआइएस सर्वे से गृहकर चोरी को पकड़ेगा। यह सर्वे सिविल लाइंस जोन में शुरू हो चुका है। निगम के पास छह महीने में हर मकान का अपडेट डाटा मिल जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 09:20 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 09:20 AM (IST)
अब भवन स्वामी टैक्स की चोरी नहीं कर सकेंगे, जीआइएस सर्वे खोलेगा राज Prayagraj News
अब भवन स्वामी टैक्स की चोरी नहीं कर सकेंगे, जीआइएस सर्वे खोलेगा राज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। गृहकर चोरी को रोकने के लिए नगर निगम ने जीआइएस (भौतिक सूचना तंत्र) सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे होने पर नगर निगम के पास हर मकान का अपडेट डाटा हो जाएगा। कितने क्षेत्रफल में मकान बना है? कितने मंजिल है? सीवर या पानी का कनेक्शन है या नहीं? कितने लोग रहते हैं? कितने किराएदार हैं? सर्वे होने के बाद कोई भी भवन स्वामी टैक्स की चोरी नहीं कर पाएगा। छह महीने में 80 वार्ड का सर्वे हो जाएगा।

loksabha election banner

दो लाख 15 हजार भवन स्वामियों नगर निगम को देते हैं गृहकर

नगर निगम लगभग दो लाख 15 हजार भवन स्वामियों से गृहकर लेता है। नगर निगम का दावा है कि ज्यादातर भवन स्वामी सही टैक्स जमा नहीं करते हैं। टैक्स चोरी करते हैं। टैक्स चोरी को सामने लाने के लिए नगर निगम जीआइएस सर्वे करवा रहा है। शासन के आदेश के अनुसार सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे में भौतिक सत्यापन के साथ सेटलाइट की मदद से भी मकान के क्षेत्रफल, कितने मंजिल है। इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

सिविल लाइंस जोन में जीआइएस सर्वे शुरू : मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र का कहना है कि अभी सिविल लाइंस जोन में जीआइएस सर्वे शुरू हुआ है। छह महीने में सभी 80 वार्ड का सर्वे हो जाएगा। इसके बाद कोई भी भवन स्वामी टैक्स चोरी नहीं कर पाएगा। उसके मकान का अपडेट डाटा नगर निगम के पास रहेगा।

पिछले साल ही शुरू होना था सर्वे

जीआइएस सर्वे का काम पिछले साल ही शुरू होना था। नगर निगम प्रयागराज को जीआइएस सर्वे के लिए टेंडर जारी करना था, लेकिन शासन द्वारा इसे रोक दिया गया। शासन स्तर पर पूरे प्रदेश के लिए इसकी कार्ययोजना बनाई गई। अब सर्वे का काम शुरू हो पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.