¨हदू पर्व प्रकृति एवं विज्ञान के अनुरूप : टंडन
---फोटो--- -नव संवत्सर महोत्सव, दायित्व ग्रहण और सम्मान समारोह संपन्न -भारत विकास परिषद क
जासं, इलाहाबाद : भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा द्वारा नव संवत्सर महोत्सव, दायित्व ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन केसर भवन के अशोक सिंघल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने कहा कि सभी ¨हदू पर्व प्रकृति एवं विज्ञान के अनुरूप होते हैं। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, विश्व के समस्य प्राणियों का कल्याण निहित है। समरसता एवं भाई चारे का ऐसा संदेश अन्य संस्कृतियों में नहीं है।
कार्यक्रम के शुरुआत में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वंदे मातरम के पश्चात पूर्व राष्ट्रीय सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण टंडन, राष्ट्रीय मंत्री मुकेश जैन, डॉ. विमला तिवारी, सनातन दुबे, शिव नंदन गुप्ता, प्रमोद कुमार बंसल का स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने श्याम सुंदर अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने डॉ. विमला तिवारी, बाला दत्त पांडेय, सतीश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शोभित रस्तोगी, योगाचार्य आनंद धुव, डॉ. विशाल को सम्मानित किया। प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल ने सीमा सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, सीमा गर्ग, डॉ. राकेश बहादुर सिंह, राधा शाक्या को शाखा दायित्व की शपथ दिलाई। रीजनल मंत्री शिव नंदन गुप्ता ने परिषद के कार्यो एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय मंत्री मुकेश जैन ने देशभर में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। संचालन डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीतला प्रसाद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र साहू एडवोकेट, सुनील धवन, डॉ. राकेश बहादुर सिंह, डॉ. शीतला प्रसाद पांडेय, विजय कुमार झा, अमित श्याम गुप्ता, आरएस सिंह, अशोक वर्मा, राजीव भार्गव, श्याम सुंदर सिंह पटेल, अनूप चंद्र जैन, कन्हैया जी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
-----