High Court Bar Chunav Result: बार एसोसिएशन के चुनाव में राधाकांत, मनोज और सत्यधीर को मजबूत बढ़त
High Court Bar Chunav Result सोमवार की गिनती निर्णायक साबित हो सकती है जिस प्रत्याशी को अधिक वोट मिलेंगे उनके जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी लेकिन अंतिम परिणाम के लिए मंगलवार अथवा बुधवार तक इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव की मतगणना रोमांचपूर्ण हो गई है। वोटों की गिनती को लेकर क्रिकेट मैच जैसा उत्साह है। हर स्तर की गणना का परिणाम जानने के लिए वकीलों के साथ अलग-अलग वर्ग से जुड़े लोगों में उत्सुकता है। परिणाम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि लखनऊ, दिल्ली सहित देश व प्रदेश के विभिन्न शहरों के निवासियों की नजर है। एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन करने के लिए वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पर राधाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर मनोज कुमार मिश्र व महासचिव पद के लिए सत्यधीर ङ्क्षसह जादौन ने मजबूत बढ़त बनाई है।
जीत की आज स्पष्ट होगी स्थिति, अंतिम परिणाम कल आएंगे
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से इनके वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए संजय सिंह व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव की बढ़त भी जारी है। सोमवार की गिनती निर्णायक साबित हो सकती है, जिस प्रत्याशी को अधिक वोट मिलेंगे उनके जीत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन अंतिम परिणाम के लिए मंगलवार अथवा बुधवार तक इंतजार करना पड़ सकता है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए 4500 व संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए 5800 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। संयुक्त सचिव के दोनों पदों की गिनती पूरी होने पर कंदर्प नारायण मिश्र कक्ष में उपाध्यक्ष के पांच पदों की मतगणना प्रारंभ होगी।
रविवार तक टाप थ्री प्रत्याशियों को मिले वोट
अध्यक्ष पद
राधाकांत ओझा को 1850, अशोक कुमार सिंह को 1425 व आइके चतुर्वेदी को 674 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
मनोज कुमार मिश्र को 1175, अमित कुमार को 1131 वोट, राजेश्वर सिंह को 995 वोट मिले हैं।
महासचिव पद
सत्यधीर ङ्क्षसह जादौन को 1186, विक्रांत पांडेय को 940, अखिलेश शर्मा को 828 वोट प्राप्त हुआ है।
संयुक्त सचिव प्रशासन पद
संजय सिंह उर्फ संजय सोमवंशी को 753, सर्वेश कुमार दुबे को 687 व सुमित कुमार श्रीवास्तव को 572 वोट मिला है।
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद
यादवेश यादव को 925, अजय ङ्क्षसह को 740 व अभिजीत पांडेय ने 732 वोट प्राप्त किया है।