गरज-चमक के साथ बरसे बादल
गरज-चमक के साथ शुक्रवार रात भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली मगर दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। सड़कों के गड्ढे में फंसकर कई स्थानों पर राहगीर गिर गए। यही नहीं गंगा और यमुना के निचले इलाकों में बसे लोगों की चिंता भी बढ़ गई।
जासं, इलाहाबाद : गरज-चमक के साथ शुक्रवार रात भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत तो मिली मगर दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। सड़कों के गड्ढे में फंसकर कई स्थानों पर राहगीर गिर गए। यही नहीं गंगा और यमुना के निचले इलाकों में बसे लोगों की चिंता भी बढ़ गई।
शुक्रवार को दिन में तो कई दफा बारिश हुई। सुबह और दोपहर को बारिश हुई मगर उमस कम नहीं हुई। रात में लगभग साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादलों की तेज गरज और चमक से लोग सहम गए। रात में तेज बारिश के चलते शहर की सूरत बिगड़ गई। जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, धूमनगंज, मीरापट्टी, कसारी-मसारी, जानसेनगंज, निरंजन डॉट पुल, रामबाग, बैरहना, सोहबतियाबाग, राजापुर, बेली गांव, कटरा आदि इलाकों में जलभराव हो गया। खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे में पानी भर गया। काफी लोग इन गड्ढों में फंसकर गिरकर जख्मी भी हो गए। यही नहीं अशोक नगर, तेलियरगंज, सिविल लाइंस, करेली में पेड़ और डालियां भी सड़क पर गिर गईं। कार पर गिरा पेड़ बाल-बाल बचे लोग
जासं, इलाहाबाद: कमिश्नरी के समीप पीडी मेमोरियल स्कूल के सामने खोदाई के कारण एक पेड़ टेढ़ा हो गया था। उसे काटने के लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी, लेकिन पेड़ काटा नहीं गया। शुक्रवार रात बारिश होने पर करीब साढ़े आठ बजे पेड़ गिरा गया। इसकी जद में स्टेनली रोड की तरफ से कमिश्नरी की ओर जा रही कार आ गई। उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। उधर से गुजर रहे अभिन्न वाष्र्णेय ने तार टूटने की सूचना विद्युत विभाग के क्षेत्रीय जेई को देकर आपूर्ति ठप कराई। तार ठीक न होने से रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।