Move to Jagran APP

हनुमान जी लोकसभा चुनाव में भाजपा की लंका जलाएंगे : प्रमोद

पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी राज में 526 करोड रुपए का राफेल युद्धक विमान 1670 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसमें 42 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, जो एशिया का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 11:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 11:00 AM (IST)
हनुमान जी लोकसभा चुनाव में भाजपा की लंका जलाएंगे : प्रमोद
हनुमान जी लोकसभा चुनाव में भाजपा की लंका जलाएंगे : प्रमोद

प्रयागराज : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हनुमान जी को जाति विशेष का बताने पर उनकी गदा से तीन राज्य भाजपा के हाथ से चले गए। अब आने वाले लोकसभा चुनाव में हनुमान जी भाजपा की लंका जलाएंगे।

loksabha election banner

श्री तिवारी मंगलवार को प्रतापगढ़ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल द्विवेदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने हनुमान जी को जाति विशेष का कहे जाने के सवाल पर कहा कि हनुमान जी राम के सेवक थे। उन्हें भगवान ही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने लोगों को गोरे और काले में बांटा था। अब भाजपा के लोग भगवान को बांटने पर तुले हैं।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने देश का सामाजिक तानाबाना तोड़ दिया है। यह सरकार आजादी के बाद की सबसे असफल सरकार रही है। सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में भारत चार मोर्चों पर कमजोर हुआ है। भारत का पूंजी निवेश कमजोर हुआ है। सरकार की समाज को तोड़ने वाली नीति से देश में गांधीवाद कमजोर पड़ा और गोड़से वाद प्रबल हुआ है।

पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी राज में 526 करोड रुपए का राफेल युद्धक विमान 1670 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसमें 42 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, जो एशिया का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है। इस सरकार में संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हुई हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुई जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। जनता ने भाजपा को नकार दिया।

इस दौरान पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना ¨सह ने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों के हुए चुनाव में जनता ने भाजपा को रिजेक्ट कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नर ¨सह प्रकाश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष मो. इसहाक, पं. श्याम किशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.