गोरखपुर की फ्लाइट में नहीं भर रहीं आधी सीटें Prayagraj News
पहले दिन कुल 50 यात्रियों ने सफर किया था। दूसरे दिन इसमें तीन यात्रियों का इजाफा हुआ। 24 यात्री गोरखपुर से प्रयागराज आए और 29 यात्री यहां से गए। कुल 53 यात्रियों ने सफर किया।
प्रयागराज,जेएनएन । प्रयागराज से गोरखपुर के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट में दूसरे दिन शनिवार को भी आधी सीटें नहीं भर सकीं। प्रयागराज एयरपोर्ट से 29 यात्री गोरखपुर गए। 78 यात्रियों की क्षमता वाले हवाई जहाज में 24 यात्री गोरखपुर से प्रयागराज आए। कुल 53 यात्रियों ने विमान में सफर किया।
कुल 53 यात्रियों ने किया सफर
प्रयागराज को अन्य शहरों से हवाई मार्ग से जोडऩे के लिए नई शहरों की फ्लाई शुरू की जा रही है। 10 जनवरी को प्रयागराज से गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू हुई। फ्लाइट गोरखपुर से कोलकाता के लिए जाती है। प्रयागराज से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन से 10 से 12 घंटे का समय लगता है। फ्लाइट एक घंटे में पहुंच जाती है। 10 जनवरी को 15 यात्री गोरखपुर से प्रयागराज आए थे। 35 लोग यहां से गए थे। पहले दिन कुल 50 यात्रियों ने सफर किया था।
दूसरे दिन तीन यात्रियों का इजाफा
दूसरे दिन इसमें तीन यात्रियों का इजाफा हुआ। 24 यात्री गोरखपुर से प्रयागराज आए और 29 यात्री यहां से गए। कुल 53 यात्रियों ने सफर किया। प्रयागराज एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील यादव का कहना है कि अभी इस फ्लाइट के बारे में बहुत ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है। इसलिए आधी सीटें भी भर नहीं रही हैं। संभावना है कि जल्द ही 60 से 70 फीसद सीटें फूल होना शुरू हो जाएंगी। दोपहर में प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए यह फ्लाइट बहुत सुविधाजनक है।