डिप्टी सीएम के पिता की तेरहवीं में शामिल होंगे राज्यपाल व मुख्यमंत्री
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल के तेरहवीं संस्कार में उप्र व बिहार के राज्यपाल समेत प्रदेश के सीएम 22 अक्टूबर को शामिल होंगे। वहीं गृहमंत्री समेत कई मंत्री भी आएंगे।
प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल के तेरहवी संस्कार में दो राज्यपाल समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री और 15 मंत्री शामिल होंगे। 22 अक्टूबर को होने वाली तेरहवी को लेकर सिराथू में हेलीपैड बनाया जा रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
सिराथू में वीआइपी के आने का सिलसिला 10 दिनों से जारी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से सिराथू आएंगे। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेंगे और करीब आधा घंटे रहने के बाद वह सर्किट हाउस प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक का भी आगमन प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 22 अक्टूबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। निजी सचिव किशोर कुमार पंत ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को दोपहर 12:25 बजे सिराथू पहुंचेंगे। 1:10 बजे योगी सिराथू से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इसी क्रम में राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान उपाध्यक्ष उप्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सुबह 11:30 बजे, राणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी ङ्क्षसह राज्य मंत्री कृषि शाम चार बजे, सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री सुबह 11:30 बजे आएंगे। नेता विरोधी दल रामगोङ्क्षवद चौधरी दोपहर 1:45 बजे, डॉ. धर्म ङ्क्षसह सैनी राज्य मंत्री आयुष दो बजे दोपहर, सुरेश चंद्रा प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग दोपहर डेढ़ बजे, सुरेश राणा राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल दोपहर साढ़े 12 बजे, सुरेश पासी राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुबह 11 बजे, मोहसिन रजा राज्यमंत्री विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी दोपहर एक बजे, मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग शाम साढ़े पांच बजे, स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री श्रम समन्वय विभाग दोपहर एक बजे व जय कुमार सिंह जैकी राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन दोपहर एक बजे सिराथू पहुंचने की सूचना है।