Move to Jagran APP

प्रयागराज पहुंचीं राज्यपाल, कई समारोह में होंगी शामिल, UPRTOU के दीक्षा समारोह में बांटेंगी पदक

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रयागराज पहुंचीं। वह सीधे सर्किट हाउस गईं। गुरुवार को वह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के 15वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। ईविवि के विज्ञान संकाय स्थित ऐतिहासिक विजयनगरम् हॉल बुधवार देर शाम संवरकर तैयार हो गया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:45 PM (IST)
प्रयागराज पहुंचीं राज्यपाल, कई समारोह में होंगी शामिल, UPRTOU के दीक्षा समारोह में बांटेंगी पदक
गुरुवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के 15वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।

प्रयागराज, जेएनएन। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रयागराज पहुंचीं। वह सीधे सर्किट हाउस गईं। गुरुवार को वह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के 15वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। कुलाधिपति की हैसियत से वह यहां दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि अध्ययन केंद्र की लक्ष्मी गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी। विभिन्न विद्या शाखा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 19 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल नागपुर के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर रहेंगे।

loksabha election banner

कुलपति प्रो. केएन सिंह ने बताया कि समारोह में दिसंबर-2019 तथा जून-2020 सत्र की परीक्षा के सापेक्ष उत्तीर्ण कुल 28 हजार 659 शिक्षार्थियों को सुबह दस बजे उपाधि प्रदान की जाएगी। उपाधि पाने वालों में 15,492 छात्र और 13,167 छात्राएं हैं। इसके अलावा वर्ष 2010 से पूर्व विश्वविद्यालय से हिंदी, कंप्यूटर साइंस और कॉमर्स में शोध कार्य पूर्ण करने वाले तीन शिक्षार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में शामिल होकर उपाधि प्राप्त करने के लिए कुल 556 शिक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 

विजयनगरम हॉल को चीफ रेक्टर का इंतजार

ईविवि के विज्ञान संकाय स्थित ऐतिहासिक विजयनगरम् हॉल बुधवार देर शाम संवरकर तैयार हो गया। अब इस हॉल को अपने चीफ रेक्टर यानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का इंतजार है। राज्यपाल गुरुवार को तीन बजे यहां पहुंचेंगी। वह विज्ञान संकाय स्थित विजयनगरम् हॉल में गौतम बुद्ध की प्रतिमा, विश्वविद्यालय में शीघ्र खुलने वाले कामधेनु चेयर के लिहाज से गायों के संरक्षण की भावना को दर्शाती एक गाय और बछड़े की जोड़ी की प्रतिमा के साथ विश्वविद्यालय से जुड़ी 36 विभूतियों के चित्रों की प्रदर्शनी का अनावरण करेंगी। इसके अलावा हॉल पर आधारित विशेष डाक कवर जारी करने के साथ हॉल का अनावरण भी करेंगी। पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि इस कार्यक्रम के चलते गुरुवार को इविवि में सारे कामकाज ऑनलाइन होंगे। 10 बजे के बाद विज्ञान संकाय में प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

संग्रहालय भी पहुंचेंगी राज्यपाल

राज्यपाल विजयनगरम हॉल से निकलकर कटरा में सेवन स्टोर बिल्डिंग का भी उद्घाटन करेंगी। वह यहां से इलाहाबाद संग्रहालय में करीब पौने चार बजे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। फिर शाम पांच बजे वह सर्किट हाउस में आयोजित रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। फिर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार को वह सुबह 10 बजे श्रृंगवेरपुर धाम जाएंगी। यहां दर्शन-पूजन के बाद वह प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। इसके बाद राज्यपाल जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.