Move to Jagran APP

गंगा और यमुना के उफान से बाढ़ की आशंका

गंगा और यमुना में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी एक मीटर यमुना और आधा मीटर गंगा का पानी बढ़ा। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका से हलचल मच गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 08:31 AM (IST)
गंगा और यमुना के उफान से बाढ़ की आशंका
गंगा और यमुना के उफान से बाढ़ की आशंका

जासं, इलाहाबाद : गंगा और यमुना में शनिवार को भी जलस्तर बढ़ना जारी रहा। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश के चलते दोनों नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 24 घंटे के दौरान यमुना में एक मीटर तथा गंगा में आधा मीटर पानी बढ़ गया। यमुनापार की टोंस और बेलन नदियों में भी पानी बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना के किनारे के लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

loksabha election banner

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक गंगा और यमुना में अभी पानी बढ़ेगा। बताया कि बाढ़ की आशंका को लेकर रिपोर्ट भी भेज दी गई है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण इलाहाबाद में गंगा तथा यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया कि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को भी यमुना में एक मीटर के करीब पानी बढ़ गया। इसी तरह गंगा के पानी में लगभग आधा मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोनों नदियों का देर रात तक जलस्तर बढ़ रहा था। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में हलचल शुरू हो गई है। नदियों के किनारे करैलाबाग, करेली, मीरापुर, गऊघाट, सलोरी, बघाड़ा, दारागंज, महेवा पश्चिम पट्टी, पालपुर, मड़ौका आदि गांवों के लोगों में चिंता भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात स्टॉफ ने शनिवार को मौके का जायजा लिया। इन चौकियों पर तैनात स्टॉफ ने संबंधित तहसील के एसडीएम व तहसीलदार को रिपोर्ट दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.