विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Jayanti 2022: प्रयागराज के 400 डाक्टरों ने 50 किमी तक चलाई साइकिल, स्‍वस्‍थ रहने का दिया संदेश

By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 02 Oct 2022 11:28 AM (IST)

Gandhi Jayanti 2022 एएमए साइक्लोथान 2022 की शुरुआत एएमए के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित कन्वेंशन सेंटर से शुरू हुई। आइएमए ...और पढ़ें

Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती प्रयागराज के मौके पर डाक्टरों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती प्रयागराज के मौके पर डाक्टरों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। Gandhi Jayanti 2022 गांधी जयंती पर प्रयागराज के प्रतिष्ठित चिकित्‍सकों ने स्वस्थ और सेहतमंद रहने का आम जन को संदेश दिया। खुद साइकिल चलाई और लोगों को बताया कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटे साइकिल चलाना सेहत के लिए आवश्यक है। शहर में कई डाक्‍टर ऐसा ही करके जन सामान्य को एक अनूठा संदेश करीब तीन साल से देते आ रहे हैं। आज रविवार को करीब 400 डाक्टरों के समूह ने इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (Allahabad Medical Association) के बैनर तले 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर अन्य लोगों को सेहत के खजाने की ओर उन्मुख किया।

एएमए साइक्लोथान 2022 में दौडे चिकित्‍सक : एएमए साइक्लोथान 2022 की शुरुआत सुबह करीब 6:00 बजे एएमए के सिविल लाइंस में महाराणा प्रताप चौराहा स्थित कन्वेंशन सेंटर से शुरू हुई। आइएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सहजानंद ने झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। सैकड़ों की संख्‍या में चिकित्‍सकों का दल साइकिल से तय मार्ग की ओर रवाना हो गया।

इन मार्गों पर डाक्‍टरों ने चलाई साइकिल : डाक्टरों का दल साइकिल चलाते हुए धोबी घाट चौराहा, पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डे, सीएमपी तिराहा, बैरहना मधवापुर सब्जी मंडी, अलोपीबाग, नैनी के नया पुल होते हुए सरस्वती हाईटेक सिटी और मीजापुर रोड तक गया गया। इस दौरान रास्ते भर डाक्टरों के साथ एंबुलेंस, स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट की टीम भी रही ताकि कहीं किसी के गिरने या चोट लगने पर उसको तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।

महिला डाक्‍टरों ने भी की साइकिलिंग की : महिला डाक्टरों ने उत्साह उत्साह पूर्वक इसमें हिस्सा लिया। पुरुष डाक्‍टरों का दल तो 50 किलोमीटर तक गया जबकि महिला डाक्टर की साइकिल रैली नैनी से होकर वापस आ गई। साइक्लोथान 2022 का नेतृत्व एएमए के अध्यक्ष डा. सुजीत कुमार सिंह और सचिव डा. आशुतोष गुप्ता ने किया। प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुबोध जैन सहित अन्य प्रतिष्ठित डाक्टर भी इसमें शामिल रहे।