पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ ने कहा-CAA पर दुष्प्रचार कर रहा है विपक्ष Prayagraj News
सीएए पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का कहना है कि सीएए कानून नागरिकता छीनने नहीं देने के लिए बना है। इस पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) नागरिकता छीनने नहीं, प्रदान करने के लिए बनाया गया है। विपक्ष वोट बैंक समझ विशेषकर अल्पसंख्यकों में भ्रम फैला कर कानून पर दुष्प्रचार कर रहे हैैं। विपक्ष नासमझ है, उसने कानून का अध्ययन ही नहीं किया है। यह गांधी जी की आत्मा को शांति पहुंचाने वाला कानून है।
कुछ लोग अफवाह फैलाकर अराजकता का माहौल बना रहे : सांसद केशरी देवी
फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि देश की जनता सरकार के साथ है। मुट्ठी भर लोग अफवाह फैला कर अराजकता का माहौल बना रहे हैं। प्रयागराज की जनता ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से सख्त चेतावनी दी है। कानून के समर्थन में उमड़े जनसमूह ने सरकार के फैसले पर फिर मुहर लगा दी है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि धार्मिक आधार पर सताए लोगों को नागरिकता देने का यह कानून है ना कि किसी की नागरिकता लेने का है।
पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने विपक्ष की साजिश बताया
पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि राष्ट्रीय क्षति करने वाले लोगों की पहचान कर वसूली करना यह सराहनीय कदम है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंदोलन नहीं सोची समझी राजनीति है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि विपक्ष सत्ता से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और मतों के लिए सरकार का नहीं, देश का विरोध कर रहा है। इस मौके पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, नीलम करवरिया, डॉ. अजय भारतीय, प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, राजमणि कोल, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, यमुनापार अध्यक्ष डॉ. विभवनाथ भारती, डॉ. एलएस ओझा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ, शशि वाष्र्णेय, नरसिंह, मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अश्वनी यादव, मनोज सिंह, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।