विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Food Plaza: प्रयागराज जंक्शन पर दोबारा शुरू होगा फूड प्लाजा, घाटे में जाने से 26 जून 2022 को हुआ था बंद

By amarish kumarEdited By: Riya Pandey
Published: Sun, 04 Jun 2023 06:33 PM (IST)

प्रयागराज 20 साल से जंक्शन की पहचान रहा फूड प्लाजा फिर से खुलेगा। इससे यात्री स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले ...और पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन पर फिर से शुरू होगा फूड प्लाजा, मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजन
प्रयागराज जंक्शन पर फिर से शुरू होगा फूड प्लाजा, मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : 20 साल से जंक्शन की पहचान रहा फूड प्लाजा फिर से खुलेगा। इससे यात्री स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसे कुछ वर्ष पहले बंद करा दिया गया था। इस बार भी नया टेंडर पूर्व कंपनी धारक हेमंत कुमार को ही मिला है लेकिन इस बार फूड प्लाजा का नाम नीलम से बदलकर कुछ और रखा जा सकता है।

कोरोना काल से ट्रेनों के संचालन व यात्रियों के कम आवागमन के चलते घाटे में जाने से हुआ था बंद

प्रयागराज जंक्शन पर 2003 में नीलम फूड प्लाजा खोला गया था। पहली बार 12 बार साल का टेंडर हुआ था। इसके बाद लगातार नवीनीकरण हो रहा था। अब पहले निर्धारित टेंडर की रकम (लगभग 86 लाख रुपये) में फिर से टेंडर दिया गया है। कोरोना काल में स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन और यात्रियों का आवागमन बंद हुआ तो फूड प्लाजा घाटे में चला गया। इसी बीच जून 2022 में प्लाजा के नवीनीकरण के लिए आइआरसीटीसी ने रकम बढ़ाकर 1.12 करोड़ कर दी। वहीं, कई प्रमुख ट्रेनें जंक्शन से छिवकी, सूबेदारगंज व प्रयागराज संगम स्टेशन पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गई थी। कमाई घटने पर 26 जून 2022 को आधिकारिक तौर पर प्लाजा बंद हो गया। तबसे प्लेटफार्म नंबर एक पर यह जगह खाली रहा।

मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि फूड प्लाजा जल्द शुरू हो जाएगा।