फूलों की बगिया में रंग भर रहे चंद्रकांत, बागवानी ही है उनकी दुनिया Prayagraj News
चंद्रकांत श्रीवास्तव को बचपन से बागवानी और पेंटिंग करने का शौक था। वह जब तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में रहे तो अपने घर की बगीचे को अपनी इच्छा अनुसार सजा नहीं पाए।
प्रयागराज, जेएनएन। कहते हैं कि शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। रसूलाबाद में रहने वाले चंद्रकांत श्रीवास्तव ने भी अपना बागवानी का शौक रिटायर होने के बाद पूरा किया। बगीचे में अलग-अलग प्रकार के फूल तो लगाए ही, परिसर को पेंटिंग से संवारा भी। आज लोग उनके बगीचे की तारीफ करते हैं। उनसे बागवानी के बारे जानकारी लेते हैं।
सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने उसके बाद अपने बगीचे को खूबसूरत बनाया
चंद्रकांत श्रीवास्तव को बचपन से बागवानी और पेंटिंग करने का शौक था। वह जब तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में रहे तो अपने घर की बगीचे को अपनी इच्छा अनुसार सजा नहीं पाए। बगीचे को उतना टाइम नहीं दे पाते थे। चार साल पहले जब वह सेवानिवृत्त हुए तो उन्होंने उसके बाद अपने बगीचे को खूबसूरत बनाया। अलग-अलग प्रकार के फूल लगाने के साथ बगीचे की दीवार को खुद से पेंट किया। उसको सप्तरंगी लुक दिया है। उसके लिए अलग से लाइटिंग की। सुबह और शाम को वह अपने परिवार और भाई की परिवार संग बगीचे में अपने अनुभवों का साझा करते हैं। चंद्रकांत श्रीवास्तव बताते हैं कि रिटायर्ड होने के बाद अब उनका एक ही काम है। बगीचे को संवारने का। वह रोजाना तीन से चार घंटे बगीचे में मेहनत करते हैं। उनकी पत्ती मंजू भी उनकी मदद करती हैं।
आप भी जीत सकते हैं पुरस्कार
दैनिक जागरण ने बागवानी के शौकीन लोगों के लिए उद्यान प्रतियोगिता भी आयोजित की है। इस प्रतियोगिता में 25 फरवरी तक लोग अपनी प्रविष्टि दैनिक जागरण कार्यालय में जमा करा सकते हैं या ई-मेल पर भेज सकते हैं। 50 वर्गमीटर से कम क्षेत्र में गार्डेन, 50 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में गार्डेन, 80 वर्गमीटर तक क्षेत्र में जैविक खेती करने वाले लोग और छत पर बागवानी करने वाले लोग इस प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रविष्टि भेजने के लिए आपको आवेदन पत्र पर अपना वर्ग, नाम, पता, मोबाइल और वाट्सएप नंबर और दो फोटो भेजने होंगे। उसके बाद दैनिक जागरण का निर्णायक मंडल आपके गार्डेन का निरीक्षण करेगा। खूबसूरत गार्डेन को पुरस्कार दिया जाएगा।
यहां करें संपर्क
-दैनिक जागरण कार्यालय, 7 पीडी टंडन मार्ग, प्रयागराज
-अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क : 9839900254