Move to Jagran APP

त्योहार के सीजन में हवाई यात्रा करने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी Prayagraj News

दशहरा और दीपावली का त्‍योहार निकट है। ऐसे में अपने घरों को जाने की सभी को जल्‍दी है। ऐसे में अब फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:13 PM (IST)
त्योहार के सीजन में हवाई यात्रा करने के लिए जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। संगम नगरी से देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा है। यहां से रोजाना करीब एक हजार लोगों का आवागमन होता है। अब त्योहार सीजन में इसमें इजाफा हुआ है। भीड़ को देखते हुए किराया भी सामान्य से अधिक हो गया है। दीपावली के दौरान तो बंगलौर का किराया 18 हजार और मुंबई का 19 हजार रुपये से अधिक हो गया है।

loksabha election banner

दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट की सुविधा

प्रयागराज हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट है। यह लगातार फुल चल रही है। इसके अलावा सबसे ज्यादा भीड़ मुंबई और बंगलौर की फ्लाइट में रहती है। इन शहरों के लिए सामान्य दिनों में किराया चार से पांच हजार रुपये है लेकिन त्योहार में दो से तीन गुना अधिक हो गया है।

डिमांड बढ़ने पर फ्लैक्सी फेयर सिस्टम के तहत किराया बढ़ गया

इंडिगो के मैनेजर विपुल ने बताया कि छह शहरों के लिए उनकी फ्लाइट रोजाना चल रही है। सभी शहरों के लिए बुकिंग आनलाइन चल रही है। त्योहार सीजन में डिमांड बढ़ने पर फ्लैक्सी फेयर सिस्टम के तहत किराया बढ़ गया है। 27 अक्टूबर को दीपावली है। इससे पहले 25 अक्टूबर का बंगलौर से प्रयागराज आने का किराया 14717 रुपये और 26 अक्टूबर को 18018 रुपये है। ऐसे ही 26 अक्टूबर को मुंबई से प्रयागराज का किराया 19469 रुपये है। इसी दिन दिल्ली का किराया एयर इंडिया में 13498 रुपये तो इंडिगो से 10301 रुपये है।

किस फ्लाइट में कितनी सीट

दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 70 सीट हैं। कोलकाता और रायपुर में जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 74-74 सीटें हैं। जबकि दिल्ली, मुंबई और बंगलौर को जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 180-180 सीटें हैं।

इन शहरों के लिए प्रयागराज से फ्लाइट

कंपनी          शहर           समय

इंडिगो          रायपुर         10:05

इंडिगो           दिल्ली        12:50

इंडिगो           मुंबई          14:00

इंडिगो           कोलकाता    14:10

इंडिगो           बंगलुरु        16:40

एयर इंडिया    दिल्ली         17:15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.