Move to Jagran APP

मुंबई से प्रयागराज की पहली फ्लाइट हुई 500 रुपये महंगी

मुंबई से प्रयागराज के बीच पहली फ्लाइट का किराया 4299 से बढ़कर 4800 रुपये हो गया है। इंडिगो ने 20 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू करेगा। बुकिंग भी शुरू हो गई है। डिमांड को देखते हुए किराया बढ़ाया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 10:39 AM (IST)
मुंबई से प्रयागराज की पहली फ्लाइट हुई 500 रुपये महंगी
मुंबई से प्रयागराज की पहली फ्लाइट हुई 500 रुपये महंगी

प्रयागराज : मुंबई से प्रयागराज के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने की घोषणा के पश्चात तेजी से बुकिंग शुरू हो गई है। अगर कोई यात्री पहले दिन यानी 20 अप्रैल को फ्लाइट में सफर करना चाहता है तो अब उसे टिकट लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। पहली फ्लाइट का किराया मंगलवार को 4800 रुपये पहुंच गया है। सोमवार तक यह 4299 रुपये था। प्रयागराज से मुंबई की फ्लाइट का किराया अभी बढ़ा नहीं है।

loksabha election banner

20 अप्रैल से मुंबई को फ्लाइट

इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 20 अप्रैल से मुंबई से प्रयागराज के बीच फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। तब से मुंबई से प्रयागराज आने वाले और यहां से जाने वाले लोग सफर करने के लिए टिकट बुकिंग करा रहे हैं। इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11.15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी। दोपहर में 1.30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से दोपहर दो बजे फ्लाइट है और शाम को चार बजे मुंबई पहुंच जाएगी।

फ्लाइट में 180 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था

इंडिगो एयर बस (ए-320) की फ्लाइट शुरू कर रहा है। इसमें 180 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। मुंबई से प्रयागराज की फ्लाइट का सोमवार तक किराया 4299 रुपये था। तेजी से बुकिंग होने के कारण वह मंगलवार को 4800 रुपये हो गया। आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है। अभी लोग पहली फ्लाइट में सफर करने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। शादियों का सीजन शुरू होने पर अन्य दिनों की बुकिंग भी तेज होगी।

डिमांड बढऩे पर विमान कंपनियां किराए में बदलाव करती हैं : सुनील

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इलाहाबाद के डायरेक्टर सुनील यादव का कहना है कि लोग जैसे-जैसे मुंबई से प्रयागराज की फ्लाइट के बारे में जान रहे हैं, वैसे-वैसे बुकिंग कर रहे हैं। डिमांड बढऩे पर विमान कंपनियां अपने किराए में बदलाव करती रहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.