विश्व हिंदू परिषद के नेता पर झोंका फायर, की लूटपाट
विहिप के जिला उपाध्यक्ष पर फायर झोंका गया और उनसे लूटपाट की गई। उन्होंने झूंसी थाने में तहरीर दी है।
प्रयागराज : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विरोध पर फायरिंग करते हुए लूटपाट भी की। घटना के बाद आशीष सिंह ने झूंसी थाने में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने शुक्रवार को योगी सत्यम ने आशीष समेत कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को भी पुलिस उसी मामले से जोड़कर देख रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में आशीष सिंह ने आरोप लगाया है कि वह कई माह से झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम में किराए पर रह रहे हैं। शनिवार को वह पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध पर एक पिस्टल से फायङ्क्षरग की गई, लेकिन वह गोली से बच गए। इस पर उनके जेब से दो हजार रुपया व गले से चेन लूट ली गई।
इंस्पेक्टर झूंसी अरुण त्यागी का कहना है कि शुक्रवार को योगी सत्यम पक्ष की ओर से आशीष सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर कराई गई थी। उसी मामले को लेकर अब आशीष ने कुछ महिलाओं समेत पांच के खिलाफ फायङ्क्षरग, हमला व लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
पीडि़ता का नहीं हुआ मेडिकल, जांच रुकी :
क्रियायोग संस्थान के संस्थापक योगी सत्यम पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती का मेडिकल शनिवार को भी नहीं हो सका था। इस कारण मामले की जांच रुक गई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार को पीडि़ता मेडिकल करवाने के लिए नहीं आई। जब उसे फोन किया गया तो नंबर बंद मिला। पीडि़ता का बयान भी अभी मजिस्ट्रेट के सामने नहीं हो सका है। मेडिकल और बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।