विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेतर के सामने युवती से खींचतान का वीडियो वायरल होने पर SSP प्रयागराज के आदेश पर तीन के खिलाफ एफआइआर

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 07:07 PM (IST)

पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो मऊआइमा में सिसई सिपाह क्षेत्र के नदी के पास एक युवती और उसका ...और पढ़ें

छेड़खानी और खींचतान का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिखा मुकदमा
छेड़खानी और खींचतान का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद के मऊआइमा इलाके में मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। किसी यूज़र ने वीडियो एसएसपी को ट्वीट करते हुए शिकायत की। उसने बताया कि यह वीडियो मऊआइमा इलाके का है जहां सरेआम एक महिला के साथ उसके मंगेतर के सामन ही छेड़छाड़ की जा रही है। इस ट्वीट के बाद एसएसपी ने फौरन इस वीडियो की जांच के आदेश दिए।

नदी किनारे बैठी थी मंगेतर के साथ तभी खींचतान

पुलिस की जांच में पाया गया की यह वीडियो मऊआइमा में सिसई सिपाह क्षेत्र के नदी के पास एक युवती और उसका मंगेतर बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दरम्यान तीन युवक पहुंचे और युवती और उसके मंगेतर के साथ मारपीट की। फिर युवती से छेड़छाड़ करने लगे और वीडियो भी बनाया।

पुलिस ने लिखा नामजद केस

इस मामले में मऊआइमा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने 4/10 स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम के तहत केस लिखा है। एक युवक द्वारा युवती का वीडियो बनाना व दूसरे युवक द्वारा युवती को पकड़कर छेड़खानी करते हुए उसकी मर्यादा को तार तार करने की बात एफआइआर में है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया तेजी पर वायरल हो रहा है।

ये हैं तीन आरोपित जिनकी हो रही तलाश

पुलिस ने इस मामले में वसीक पुत्र शफीक, जिकिरिया पुत्र कय्यूम व माशूक पुत्र मसीक निवासी गण सिसई सिपाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया की वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।