कलंकित रिश्ता : कौशांबी में पिता ने साथी संग मिलकर बेटी से किया दुष्कर्म
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में रिश्ते का कत्ल किया गया। एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत में पिता का मित्र भी शामिल रहा। एसपी से शिकायत हुई है।
कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में रिश्ते का कत्ल किया गया। एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत में पिता का मित्र भी शामिल रहा। एसपी से शिकायत की गई है।
प्रयागराज, जेएनएन। कलंकित रिश्ता, रिश्ते का कत्ल...जैसे शब्द सुनने में तो अजीब लगते हैं, लेकिन कई जगह यह पूरी तरह से चरितार्थ होते भी दिखते हैं। कुछ ऐसा ही नजर आया पड़ोसी जनपद कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में। करारी के एक गांव की महिला ने पति व उसके साथी पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मामले का विरोध करने पर मारपीट भी की। यह आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी को तहरीर दी है। एसपी ने करारी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मजदूरी करके घर लौटी तो बेटी ने महिला से घिनौनी हरकत बयां की
करारी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मेहनत, मजदूरी कर बच्चों का भरण-पोषण करती है। जबकि उसका पति दिन भर घर में रहता है। वह कोई काम नहीं करता है। 19 मई को वह पास के एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी के लिए गई थी। अपराह्न करीब तीन बजे घर पहुंची तो 12 वर्षीय बेटी ने बताया के पिता व उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंचती, इससे पहले दोनों ने मिलकर मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
स्थानीय पुलिस पर अनदेखी का लगाया आरोप
महिला ने बताया कि वह किसी तरह घर से बाहर निकलकर 21 मई को मामले की तहरीर करारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। बुधवार को महिला ने एसपी को तहरीर देकर पति व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने करारी पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप