Move to Jagran APP

प्रयागराज में भड़क उठे सैकड़ों किसान और पुआल जलाकर कर दिया चक्काजाम, जानिए क्या थी वजह

सैकड़ों किसानों ने बुधवार दिन में धान क्रय केंद्र के पास चक्काजाम कर दिया। पुआल भी जलाकर आवागमन रोक दिया। तहसील के कर्मचारी पहुंचे मगर किसान धान की तौल और खरीदारी शुरू कराने पर अड़े थे। आखिरकार एसडीएम कोरांव ने किसानों से बात करने के बाद तौल शुरू कराई

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:17 PM (IST)
प्रयागराज में भड़क उठे सैकड़ों किसान और पुआल जलाकर कर दिया चक्काजाम, जानिए क्या थी वजह
खीरी इलाके के सैकड़ों किसानों ने बुधवार दिन में धान क्रय केंद्र के पास चक्काजाम कर दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार इलाके में खीरी के लेड़ियारी इलाके में धान क्रय केंद्र पर धान की तौल नहीं होने से किसान भड़क उठे। इलाके के सैकड़ों किसानों ने बुधवार दिन में धान क्रय केंद्र के पास चक्काजाम कर दिया। पुआल भी जलाकर आवागमन रोक दिया। खबर पाकर इलाके की पुलिस के साथ ही तहसील के कर्मचारी पहुंचे मगर किसान धान की तौल और खरीदारी शुरू कराने पर अड़े थे। आखिरकार एसडीएम कोरांव ने किसानों से बात करने के बाद तौल शुरू कराई जिसके बाद चार घंंटे से जारी चक्काजाम समाप्त हो सका।

loksabha election banner


सैकड़ोंं किसानोंं ने रोक दिया आवागमन  

जनपद के ज्यादातर धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद जारी है मगर लेड़ियारी के क्रय केंद्र में यह काम ठप था। इस वजह से इलाके के किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। बुधवार को भी बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्र पर प पहुंचे मगर उन्हें बताया गया कि अभी खरीद बंद है। इस  पर किसानों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। करीब ग्यारह बजे किसानोंं ने नीबीं-मरहला मार्ग पर डीही खुर्द मोड़ पर क्रय केंद्र के पास सड़क पर जाम लगा दिया।

पुआल जलाकर नारेबाजी होने पर पहुंची एसडीएम  

एक बजे तक पांच सौ से ज्यादा किसानों के जमा होनेे पर मामला बढ़नेे लगा। नारेबाजी करने के साथ ही किसानों की भीड़ पुआल भी जलाकर रास्ता रोके थी। पहले खीरी थाने की पुलिस पहुंची। फिर लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मचारी पहुंचे। मार्केटिंग इंस्पेक्टर अमर मणि त्रिपाठी के आने पर किसान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। फिर एसडीएम कोरांव कंचन वर्मा ने भी आकर किसानों से बात की। किसान अड़े थे कि तौल और खऱीद शुरू की जाए। करीब तीन बजे एसडीएम नेे अधिकारियों से बात कर आज से ही धान खरीद शुरू करने की बात कही। साथ ही बताया कि रोज नौ सौ कुंटल धान खरीद होगी। एक किसान का ७५ कुंटल तक धान खरीदा जाएगा। इसके बाद चार घंटे से चल रहा जाम खत्म कर किसान टोकन लेने के लिए केंद्र पर लाइन मेेंं लग गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.