प्रयागराज में रेल डाक सेवा के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का किया था समर्थन
अभिषेक ओझा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। लॉकडाउन में भी सभी सरकारी कर्मचारी समर्पण भाव से काम कर रहे थे। उनका मनोबल बढाने के बजाय शोषण कियाजा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रयागराज, जेएनएन। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल के समर्थन में रेल डाक सेवा प्रयागराज के कर्मचारी भी थे। उन्होंने भी हड़ताल किया था। समर्थन में रेल डाक सेवा के कर्मचारियों ने सभा कर एकता का परिचय दिया था। पूर्व प्रांतीय मंत्री नरोत्तम लाल तिवारी ने कहा कि यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता परिमंडल सचिव परदेशी लाल और संचालन परिमंडल सचिव अभिषेक ओझा ने किया।
पूर्व क्षेत्रीय सचिव वीएस दुबे ने 12 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने व महंगाई भत्ते की मांग की। अभिषेक ओझा ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। लॉकडाउन में भी सभी सरकारी कर्मचारी समर्पण भाव से काम कर रहे थे। उनका मनोबल बढाने के बजाय शोषण कियाजा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फूलचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों को निजीकरण का प्रयास बंद हो, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन हो। राम नरेश ने कहा कि आइपीपीबी को बढावा देकर कर्मचारियों पर दबाव बनाना बंद हो। शाखा सचिव संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि कठोर सीसीएस पेंशन नियम समाप्त हो। सभा में डीएचपी त्रिपाठी, मो. आसिम जाफरी, मनोज आदि रहे।
वहीं, बिगुल मजदूर दस्ता ने भी हड़ताल के दौरान पीडब्लूडी में सभा की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। सभा को राजकीय प्रेस मिनीस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसुमेर, रमेश, शंकर, आरपी सिंह, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी पांडेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल मंत्री राजेश्वर शुक्ला, अविनाश, जयशंकर, अरूण पांडेय, ओपी सिंह, सुरेश कुमार, रवि, शिवा, नीशु व संयज आदि रहे।