महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति व बेटे को चाकू मारा
पत्नी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह और उसका बेटा वहां पहुंचे तो युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बाप, बेटे ं घायल हो गए।
प्रयागराज : प्रतापगढ़ के जेठवारा में घर में घुसे एक युवक ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे उसके पति व बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
जेठवारा निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव का एक युवक सोमवार की सुबह उसके घर में घुस गया और चारपाई पर लेटी उसकी पत्नी का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह और उसका बेटा वहां पहुंचे तो युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बाप, बेटे ं घायल हो गए। इसी बीच मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला। एसओ जेठवारा मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज :
कौशांबी जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले महीने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद की है। पूरामुफ्ती इलाके की एक महिला 17 सितंबर को अपने घर पर अकेली मौजूद थी। परिवार के लोग खेत की तरफ गए हुए थे। इस बीच गांव का ही एक युवक घर के पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। उसने विवाहिता को धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की और इसके बाद भाग निकला। घर पहुंचे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत थाने से लेकर पुलिस के आला अफसरों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।