विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: माफिया अतीक के करीबी बिल्डर ने बेनामी संपत्तियों के लिए ल‍िया कई कंपनियों का सहारा, ED की जांच में खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 17 Jun 2023 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2023 11:42 AM (IST)

माफिया अतीक के करीबी बिल्डर की जांच कर रही ईडी को अहम जानकारी म‍िली है। जांच में सामने आया क‍ि ...और पढ़ें

Atiq Ahmed News: माफ‍िया अतीक अहमद के करीबी ब‍िल्‍डर और चार्टेड एकाउंटेंट पर ED की नजर
Atiq Ahmed News: माफ‍िया अतीक अहमद के करीबी ब‍िल्‍डर और चार्टेड एकाउंटेंट पर ED की नजर

प्रयागराज, जेएनएन। मनी लांड्रिंग केस की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि माफिया अतीक के करीबी बिल्डर बेनामी संपत्तियों के लिए कई कंपनियों का सहारा ले रहे थे। अब कंपनी के टर्न ओवर, उनके बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्शन सहित अन्य तथ्यो की पड़ताल की जा रही है।

ब‍िल्‍डरों के घर से ईडी को म‍िले अहम दस्‍तावेज

सूत्रों का कहना है की शुरुआती जांच में ईडी को बिल्डर अमित गोयल, अतुल द्विवेदी और तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर से बरामद दस्तावेजों में तमाम कंपनी का नाम मिला है, जिनके कारोबार का ब्योरा खंगाला जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर बयान के लिए सम्मन जारी किया जाएगा।

ईडी ने चार्टेड एकाउंटेंट के घर पर आधी रात तक की जांच और पूछताछ

चार्टेड एकाउंटेंट के घर पर आधी रात तक जांच और पूछताछ हुई थी। इस दौरान विभिन्न कंपनी की फाइल और जमीन के कागजात मिले थे, जिनमे कई और बिल्डर, कारोबारी के नाम थे। ईडी ने तीन साल पहले माफिया अतीक के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। इसके बाद करीब आठ करोड़ की प्रॉपर्टी, बैंक खातों को अटैच किया था।

लाखों रुपए नगद और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद

12 अप्रैल को माफिया चार्टेड एकाउंटेंट, करीबी बिल्डर संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। तब नगदी, नोट गिनने की मशीन शेल कंपनियों के कागजात सहित अन्य सामान बरामद किया गया था। दो दिन पहले बिल्डर अमित, अतुल सहित पांच लोगों के साथ ठिकानों पर दबिश देकर लाखों रुपए नगद और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए गए थे। जिसकी छानबीन चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।