Move to Jagran APP

पहिए में आई खराबी, दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, वाराणसी से फर्टिलाइजर लोड कर सतना जा रही थी गाड़ी

बुधवार दोपहर प्रयागराज जंक्शन से लोको पायलट ने गाड़ी चलाई तो पहियों में गड़बड़ी की बात सामने आई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस पर कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग की टीम जैक व मरम्मत के सामान के साथ पहुंची। करीब आठ पहियों में जैक लगाकर एम-पैड लगाए गए।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 11:19 PM (IST)
पहिए में आई खराबी, दो घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, वाराणसी से फर्टिलाइजर लोड कर सतना जा रही थी गाड़ी
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ के बीच लूप लाइन पर खड़ी गाड़ी की मरम्मत को पहुंची टीम

प्रयागराज, जेएनएन। जंक्शन के प्लेटफार्म आठ-नौ के बीच लूप लाइन पर मालगाड़ी के पहिए में खराबी आ गई। जानकारी होने पर खलबली मच गई। आननफानन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत की। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की जा सकी।

loksabha election banner

आठ पहियों के बदले एम-पैड तब हो सकी रवानगी 

वाराणसी से फर्टिलाइजर लोड कर सतना के लिए मालगाड़ी जानी थी। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे प्रयागराज जंक्शन से लोको पायलट ने गाड़ी चलाई तो पहियों में गड़बड़ी की बात सामने आई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस पर कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग की टीम जैक व मरम्मत के सामान के साथ पहुंची। करीब आठ पहियों में जैक लगाकर एम-पैड लगाए गए। बताया जा रहा है कि एक एम-पैड लगाने में करीब 15 मिनट लगते हैं। इस तरह करीब दो घंटे मालगाड़ी खड़ी रही। मरम्मत करने के बाद रवाना किया गया। वहीं, प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ से मैसेज मिला था कि इसमें एम-पैड बदले जाने है। मरम्मत कराने के बाद करीब 1:30 बजे मालगाड़ी रवाना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.