Move to Jagran APP

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी बरकरार

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी बच गई है। कोरम के अभाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बैठक में पांच सदस्य ही पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:25 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी बरकरार
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी बरकरार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह की कुर्सी बच गई है। कोरम के अभाव में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर पुनर्मतदान के लिए गुरुवार दोपहर एडीजे बद्री प्रसाद पांडेय की निगरानी में बैठक की गई थी। इसमें सिर्फ पांच सदस्य पहुंचे। इसी के साथ अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट के बाद छंट गए हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ चल रहे विवाद पर सोमवार को ही विराम लग गया था। जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर की सांसद केशरी देवी और अध्यक्ष रेखा सिंह को बुलाकर एक रहने की नसीहत दी थी। उसके बाद सांसद केशरी देवी पटेल वाले गुट ने वाकओवर दे दिया था। जिसका नतीजा यह रहा कि गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक और पुनर्मतदान में 92 में से सिर्फ पांच सदस्य ही पहुंचे। चुनाव अधिकारी ने इसके लिए सुबह 11 से एक बजे तक सदस्यों का इंतजार किया। फिर भी पांच से अधिक सदस्यों के न आने पर रेखा सिंह के अध्यक्ष बने रहने की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष रेखा सिंह ने सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर काम करती रहेंगी। सांसद केशरी देवी के आवास में बैठे रहे सदस्य

जिला पंचायत में पुनर्मतदान के दौरान अधिकतर सदस्य सांसद केशरी देवी के आवास पर बैठे रहे। चूंकि पहले से तय था कि अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा इसलिए उसमें भाग नहीं लिया। वहीं केशरी देवी पटेल ने कहा कि संगठन हित सर्वोपरि है। हम सब संगठन के सच्चे सिपाही हैं। संगठन का निर्देश हम लोगों के लिए संकल्प है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अशोक सिंह ने फूलपुर सासद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, अशोक सिंह, अरुण अग्रवाल, पार्षद पवन श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, चंद्र भूषण पटेल, चंद्गिका पटेल, विजय पटेल, मंगलेश्वर पटेल, भूपेंद्र पाडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.