Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम केशव बोले, अशोक सिंहल की अंतिम इच्छा कि घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा Prayagraj News

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि इंडोनेशिया के लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की धरोहर को संजोया है। वहां भी अयोध्या है एयर लाइंस का नाम पुष्पक एयर लाइंस है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 09:17 AM (IST)
डिप्टी सीएम केशव बोले, अशोक सिंहल की अंतिम इच्छा कि घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा Prayagraj News
डिप्टी सीएम केशव बोले, अशोक सिंहल की अंतिम इच्छा कि घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर आयोजित भावांजलि सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं से कहा कि अशोक सिंहल जी की अंतिम इच्छा था कि वैदिक शिक्षा घर-घर पहुंचे। इस पर कार्यकर्ताओं को जोर देना चाहिए। वह यह भी चाहते थे कि गांव-गांव साप्ताहिक सत्संग हो। यह आयोजन पहले खंड और प्रखंड स्तर पर होता था। अब भी विहिप कार्यकर्ताओं को इसे जारी रखना चाहिए।

loksabha election banner

इंडोनेशिया में भी है अयोध्या व पुष्पक विमान

डिप्टी सीएम केशव ने बताया कि इंडोनेशिया के लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की धरोहर को संजोया है। वहां भी अयोध्या है और वहां की एयर लाइंस का नाम पुष्पक एयर लाइंस है। यही नहीं, वहां की रामलीला का चरित्र चित्रण ठीक भारत की तरह होता है। इंडोनेशिया के लोग भगवान रामचंद्र को अपना पूर्वज मानते हैैं।

यज्ञ में दी गई आहूतियां, देर रात तक चला प्रसाद वितरण

केसर भवन में पुण्यतिथि समारोह के उपलक्ष्य में दो दिवसीय आयोजन हुआ था। शनिवार को रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ था। रविवार को इसके समापन पर यज्ञ में आहुतियां दी गईं। इस मौके पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार, कार्यक्रम संयोजक व प्रांत सह मंत्री लाल प्रताप सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। फलाहारी आश्रम के रामरतन दास महाराज, सुदामा कुटीर के महंत लालबाबा, माता आनंदमयी भी शामिल हुईं। रविवार देर रात तक प्रसाद वितरण हुआ। डिप्टी सीएम समेत कई सांसद, विधायक और भाजपा, विहिप, संघ व अन्य अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंत्री नंदी, सांसद विनोद व महापौर अभिलाषा भी पहुंचीं

केसर भवन में आयोजित भावांजलि सभा के बाद प्रसाद वितरण समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी, सांसद विनोद सोनकर और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी सम्मिलित हुईं। उन्होंने सिंहल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही केसर भवन में यमुनापार, गंगापार, महानगर और कौशांबी के विचार परिवार के कार्यकर्ताओं का दिन भर आवागमन होता रहा। सभी ने सिंहल को श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.