Move to Jagran APP

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा-उत्तर प्रदेश में अब सुशासन और राम राज्य ही रहेगा Prayagraj News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) को चरितार्थ करते हैं। दुनिया भी संजीवनी पाकर भारत के गुणगान कर रही है।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 03:10 PM (IST)
डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा-उत्तर प्रदेश में अब सुशासन और राम राज्य ही रहेगा Prayagraj News
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने ट्वीट करके उत्‍तर प्रदेश शासन की तारीफ की है।

प्रयागराज, जेएनएन। उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राजनीतिक गुंडागर्दी और जंगलराज यूपी में अब कभी नहीं, अब सुशासन और राम राज्य ही रहेगा। यह बात डिप्‍टी सीएम ने ट्वीट में लिखी है। यह भी लिखा  कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत की है। भजपा मुस्लिम तुष्टीकरण का जवाब 24 करोड़ प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करते हुए विकास से देगी।

loksabha election banner

ब्राजीज के राष्ट्रपति के ट्वीट को भी शेयर किया

उप मुख्यमंत्री केशव ने ब्राजीज के राष्ट्रपति के उस ट्वीट को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हनुमान जी को संजीवनी ले जाते दिखाया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष ने लिखा है कि वैक्सीन देने के लिए शुक्रिया। इसी संदर्भ में उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) को चरितार्थ करते हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। दुनिया भी संजीवनी पाकर भारत के गुणगान कर रही है। इसी ट्वीट में लिखा है कि हम सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री जी आप पर गर्व है।

केशव ने कहा-कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में कीर्तिमान स्थापित कर रही प्रदेश सरकार

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्रदेश की उपलब्धियों को बताया है कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर 97 प्रतिशत हुई। देश में ई-कंसल्टेंशन प्रदान करने में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। ई-संजीवनी एप से अभी तक 4.16 लाख लोगों ने ई-कंसल्टेशन लिया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

गोल्‍डन कार्ड अभियान पर भी केशव ने किया ट्वीट

केशव मौर्य ने बताया कि 15 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक गोल्डन कार्ड बनाए जाने का अभियान चलाया गया। इसके जरिए 1036684 गोल्ड कार्ड बनाए गए। यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना से 3.77 लाख नए परिवार जुड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.