Move to Jagran APP

Deputy CM केशव मौर्य बोले- 61 करोड़ रुपये से यमुनापार में टोंस पर बनेगा नया पुल Prayagraj News

यमुनापार में टोंस नदी पर नए पुल का निर्माण जल्द होगा। 63 करोड़ रुपये से नारीबारी के पास स्‍टेट हाईवे पर नया पुल बनेगा। 65 वर्ष पुराने पुल के पास ही नया ब्रिज बनाया जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:09 AM (IST)
Deputy CM केशव मौर्य बोले- 61 करोड़ रुपये से यमुनापार में टोंस पर बनेगा नया पुल Prayagraj News
Deputy CM केशव मौर्य बोले- 61 करोड़ रुपये से यमुनापार में टोंस पर बनेगा नया पुल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार में टोंस नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। नारीबारी से कोरांव और मांडा रोड तक जाने वाले स्टेट हाईवे पर यह पुल बनेगा। उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि लगभग 61 करोड़ रुपये से यह पुल बनेगा। जल्द ही निर्माण के लिए शासन से बजट जारी करा दिया जाएगा।

loksabha election banner

नारीबारी के पास गऊघाट में तत्कालीन सीएम संपूर्णानंद ने बनवाया था पुल

बता दें कि इस स्टेट हाईवे पर नारीबारी के पास गऊघाट में लगभग 65 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री संपूर्णानंद ने पुल बनवाया था। यह पुल विशेष तकनीक से बनाया गया था। पुल निर्माण के अभियांत्रिकी कौशल को इससे समझा जा सकता है कि पुल के सड़क के नीचे बेलन नहर निकाली गई है, जिसके नीचे नदी बहती हैं। मतलब  यह कि नदी के ऊपर नहर और उसके ऊपर सड़क है।

इंजीनियरिंग की मिसाल है पुल

इस इंजीनियरिंग की मिसाल माना जाता है। पुल अब जर्जर हो गया है और इस पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस पुल के डीपीआर को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।  इसके निर्माण के लिए जल्द ही बजट भी जारी कराया जाएगा।

700 मीटर लंबा बनाया जाएगा ब्रिज

नया पुल 718 मीटर लंबा होगा। इसके दोनों ओर 200-200 मीटर की एप्रोच रोड होगी। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि पुराने पुल के पास ही नया ब्रिज भी प्रस्तावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.